Covid virus: कोरोना के नए वैरिएंट ने महाराष्ट्र में दी दस्तक, मुंबई में 'XE' और 'कप्पा' का पहला मामला दर्ज

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 6, 2022 06:29 PM2022-04-06T18:29:57+5:302022-04-06T18:31:44+5:30

Covid virus: ग्रेटर मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने कहा कि कोविड वायरस आनुवंशिक सूत्र निर्धारण के तहत 11वें परीक्षण के परिणाम आया है।

Covid virus  XE and affected 'Kapa' variant COVID19 genetic formula determination bmc Maharashtra | Covid virus: कोरोना के नए वैरिएंट ने महाराष्ट्र में दी दस्तक, मुंबई में 'XE' और 'कप्पा' का पहला मामला दर्ज

ग्रेटर मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने कहा कि 376 सैंपल लिए गए थे। 230 मुंबई के ही थे।

Highlightsमुंबई में ओमीक्रोन के नए उप स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है। 228 या 99.13% (230 नमूने) रोगियों में ओमीक्रोन का पता चला है। एक मरीज 'XE' वैरिएंट से और दूसरा COVID19 के 'कापा' वैरिएंट से प्रभावित है।

मुंबईः कोविड-19 ने फिर से हलचल मचा दी है। बीएमसी ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दी है। मुंबई में 'XE' और 'कप्पा' का पहला मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई में ओमीक्रोन के नए उप स्वरूप एक्सई का पहला मामला सामने आया है। देश का पहला मामला है।

उन्होंने कहा कि जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला में 11वें बैच के 376 नमूनों के अनुक्रमण में इस परिणाम का पता चला। मुंबई से भेजे गए 230 नमूनों में 228 ओमीक्रोन के जबकि एक कप्पा का तथा एक एक्सई स्वरूप का था। अधिकारी ने कहा कि नए स्वरूप से संक्रमित मरीज की हालत गंभीर नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक्सई म्यूटेंट ओमीक्रोन के उप स्वरूप बीए.2 से 10 गुणा अधिक संक्रामक है। अब तक कोविड-19 के सभी स्वरूपों में बीए.2 को सबसे ज्यादा संक्रामक माना जाता रहा है। ओमीक्रोन के स्वरूप, बीए.1 और बीए.2 में बदलाव से यह एक्सई स्वरूप बना है।

प्रारंभिक अध्ययन के मुताबिक बीए.2 के मुकाबले एक्सई की वृद्धि दर 9.8 प्रतिशत है। जांच के दौरान इसकी पहचान भी मुश्किल होती है इसलिए इसे ‘स्टील्थ वेरियंट’ कहा जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि बदलाव के बाद बना यह स्वरूप पूर्व के स्वरूपों की तुलना में ज्यादा संक्रामक हो सकता है।

Web Title: Covid virus  XE and affected 'Kapa' variant COVID19 genetic formula determination bmc Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे