लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के कारण भाजपा नहीं मनाएगी मोदी सरकार की सातवीं सालगिरह पर जश्न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2021 20:33 IST

भाजपा हर साल नरेंद्र मोदी सरकार की सालगिरह को धूमधाम से मनाती रही है। हालांकि इस बार कोविड-19 महामारी के कारण पार्टी ने जश्न नहीं मनाने का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा शासित राज्य अनाथ बच्चों के लिए बड़े स्तर पर योजना शुरू करे- नड्डानड्डा ने कहा- जश्न की जगह पार्टी विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी

केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद से ही भाजपा हर साल नरेंद्र मोदी सरकार की सालगिरह को धूमधाम से मनाती रही है। हालांकि इस बार कोविड-19 महामारी के कारण पार्टी ने जश्न नहीं मनाने का निर्णय लिया है। पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार की सातवीं सालगिरह को कोरोना वायरस महामारी के कारण नहीं मनाएगी। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी शासित राज्यों को कहा गया है कि वे सभी 30 मई को अनाथ बच्चों की मदद के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करें।  

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार की सातवीं सालगिरह पर भाजपा शासित राज्य ऐसे अनाथ बच्चों के लिए बड़े स्तर पर योजना शुरू करे, जो कोविड-19 के कारण अनाथ हो गए। उन्होंने कहा कि महामारी के कारण इस अवसर पर कोई आयोजन नहीं होगा। 

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने केंद्र की सत्ता में सात साल पूरे किए हैं और दूसरा कार्यकाल 30 मई को पूरा हो रहा है। गौरतलब है कि शनिवार को एक ही दिन में कोविड-19 संक्रमण के 2.57 लाख नए मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को कहा था कि यह लगातार छठा दिन है जब कोरोना वायरस के मामले 3 लाख से कम रहे हैं। हालांकि मौतों की संख्या 4,194 रही थी। जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 2,95,525 तक पहुंच गया था। हालांकि अच्छी बात है कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की दर में बढ़ोतरी हुई है। अब यह दर बढ़कर 87.76 फीसद हो गई है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारकोविड-19 इंडियाजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह