Corona Case in India: 24 घंटे के अंदर भारत में कोरोना के 2487 नए मामले आए सामने, 13 मरीजों की मौत; सक्रिय मामले हुए 17 हजार के पार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 15, 2022 11:14 AM2022-05-15T11:14:30+5:302022-05-15T11:35:22+5:30
Corona Case in India: आपको बता दें कि कोविड-19 से 13 और मरीजों की मृत्यु के बाद देश में मृतकों की संख्या 5,24,214 पर पहुंच गई है।
Corona Case in India:भारत में एक दिन में 2,487 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,31,21,599 हुई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 17,692 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 13 और मरीजों की मृत्यु के बाद देश में मृतकों की संख्या 5,24,214 पर पहुंच गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई है।
India registers 2,487 new COVID19 in the last 24 hours; Active cases stand at 17,692 pic.twitter.com/7iDBdjcCv2
— ANI (@ANI) May 15, 2022
बीते 24 घंटे में 404 मामले आए सामने
आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 404 मामलों की कमी दर्ज की गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.61 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.62 प्रतिशत दर्ज की गयी। मंत्रालय के अनुसार, इस बीमारी से अब तक उबरने वाले मरीजों की संख्या 4,25,79,693 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
इतने लोगों को दी जा चूकी है खुराक
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 191.32 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 13 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से आठ की मौत केरल, चार की दिल्ली और एक मरीज की मौत महाराष्ट्र में हुई।
अब तक कुल 5,24,214 लोगों की हो गई है मौत
इस महामारी से देश में अब तक कुल 5,24,214 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,47,854 की महाराष्ट्र में, 69,363 की केरल, 40,105 की कर्नाटक, 38,025 की तमिलनाडु, 26,192 की दिल्ली, 23,513 की उत्तर प्रदेश और 21,203 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
इस साल जनवरी में मामले हो गए है 4 करोड़ के पार
आपको बता दें कि संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। वहीं इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।