लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Update: भारत में एक हफ्ते में 30 हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने, हुई है 870 लोगों की मौत

By सुमित राय | Updated: May 19, 2020 15:34 IST

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है और पिछले 7 दिनों में देशभर में 30 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 101139 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।पिछले मंगलवार को कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 70756 थी।भारत में पिछले एक हफ्ते में कोरोना के 30,380 नए मामले सामने आए हैं।

लॉकडाउन के बावजूद भारत मे कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार चला गया है। चिंता की बात है कि इसमें से 30 हजार से ज्यादा मामले पिछले 7 दिनों में सामने आए हैं, यानि प्रतिदिन 4340 मामले लगभग रोज सामने आए हैं। वहीं पिछले एक हफ्ते में देशभर में इस महामारी से 870 लोगों की मौत हुई है।

पिछले 3 दिनों में करीब 5 हजार मामले प्रतिदिन सामने आए हैं। मंगलवार यानि 19 मई को देशभर में 4970 नए मामले सामने आए, जबकि सोमवार को 5242 मामले आए थे, जो एक दिन में सबसे बड़ा उछाल था। इससे पहले रविवार को 4987 मामले दर्ज किए गए थे।

12 मई को 70 हजार लोग थे कोरोना से संक्रमित

पिछले मंगलवार यानि 12 मई को स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सुबह के अपडेट में देश में बताया था कि देश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 70756 है। वहीं देश में कोरोना वायरस के 46008 एक्टिव केस मौजूद थे, जबकि 22454 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई थी और 2,293 लोगों की मौत हुई थी।

19 मई को संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार

एक सप्ताह बाद यानि 19 मई को मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना का आंकड़ा 1 लाख को पार हो गया है और 101139 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। यानि पिछले मंगलवार के आंकड़े (70,756) की तुलना में 30,380 अधिक। अभी देश में कोरोना के 58802 एक्टिव केस मौजूद है, जबकि 39173 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है और 3163 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में 101139 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 3163 लोगों की मौत हो चुकी है और 39173 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भी 58802 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र से आए हैं कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र ने 35058 कोविड-19 के पॉजिटिव मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 25392 अभी भी सक्रिय हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 1249 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8437 लोग ठीक भी हुए हैं।

दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक 10054 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 168 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हो चुकी है। हालांकि दिल्ली में कोविड-19 से 4485 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया