लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के रोगियों की संख्या 2.9 लाख, जून में करीब एक लाख मामले सामने आए

By भाषा | Updated: June 12, 2020 04:28 IST

देश भर में एक जून तक संक्रमित लोगों की संख्या 1.9 लाख थी जबकि उस समय तक मरने वालों की संख्या 5400 थी। लगातार सात दिनों तक मामलों में 9500 से दस हजार तक बढ़ोतरी हुई, जबकि एक दिन में मरने वालों की संख्या पहली बार 300 से अधिक हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 2.9 लाख हो गई।एक दिन में रिकॉर्ड दस हजार मामले सामने आने के साथ इस महीने अभी तक संक्रमितों की संख्या करीब एक लाख हो गई है।

नयी दिल्ली: देश भर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 2.9 लाख हो गई। एक दिन में रिकॉर्ड दस हजार मामले सामने आने के साथ इस महीने अभी तक संक्रमितों की संख्या करीब एक लाख हो गई है। बहरहाल, सरकार ने कहा कि वायरस संक्रमण सामुदायिक संचरण स्तर पर नहीं पहुंचा है क्योंकि लॉकडाउन और निषिद्ध क्षेत्र जैसे उपायों से इसके तेजी से फैलने पर लगाम लगा। मरने वालों की संख्या भी एक दिन में रिकॉर्ड 350 होने से कुल मृतकों की संख्या करीब 8500 हो गई है।

इनमें से एक-तिहाई लोगों की मौत सिर्फ पिछले 11 दिनों में हुई है। 25 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद एक जून से चरणबद्ध तरीके से इसे खत्म करने की शुरुआत हुई थी। चार चरणों में लगे लॉकडाउन में पाबंदियों में कुछ ढील भी दी गई, जबकि कुछ पाबंदियां अब भी जारी हैं जिनमें मेट्रो रेल का संचालन, नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन और शिक्षण संस्थान बंद रखना शामिल है। इन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह जारी अपडेट में बताया कि कोविड-19 के संक्रमित लोगों की कुल संख्या दो लाख 86 हजार 579 हो गई है। बुधवार की सुबह आठ बजे से पिछले 24 घंटे में कुल मामले 9996 हो गए हैं। मरने वालों की संख्या भी एक दिन में सर्वाधिक 357 होने के साथ अब तक कुल 8102 पर पहुंच गई है। बहरहाल, पीटीआई के आंकड़े के मुताबिक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 2.89 लाख हो गई है, जबकि रात नौ बजकर 20 मिनट तक मरने वालों की संख्या 8485 हो गई है। पीटीआई ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरफ से घोषित आंकड़ों के आधार पर यह तालिका तैयार की है।

देश भर में एक जून तक संक्रमित लोगों की संख्या 1.9 लाख थी जबकि उस समय तक मरने वालों की संख्या 5400 थी। लगातार सात दिनों तक मामलों में 9500 से दस हजार तक बढ़ोतरी हुई, जबकि एक दिन में मरने वालों की संख्या पहली बार 300 से अधिक हुई है। राहत की बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार दूसरे दिन इलाज करा रहे मरीजों की संख्या से अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक इलाज कराने वाले लोगों की संख्या एक लाख 37 हजार 448 रही जबकि अभी तक 1.4 लाख लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। ठीक होने की दर 49.2 फीसदी है।

कोरोना वायरस के नए मामले पुडुचेरी, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणास जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से भी आए हैं। अंडमान और निकोबार से तीन नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। यहां करीब एक महीने तक संक्रमण मुक्त रहने के बाद वायरस फिर से फैलता दिख रहा है। भाषा नीरज नोमान माधव नीरज माधव

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो