लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड 19 के दैनिक मामलों ने बढ़ाई चिंता, 2023 में पहली बार दर्ज हुए एक दिन में 1000 से अधिक मामले, 1 की मौत

By अनिल शर्मा | Updated: April 13, 2023 08:44 IST

 स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सात महीने से अधिक समय बाद एक दिन में संक्रमण के मामलों की संख्या 1,000 के पार दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 20,17,250 मामले सामने आ चुके हैंजबकि कोविड-19 के 26,546 मरीजों की मौत हो चुकी है।रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4,827 नमूनों की जांच की गई।

नयी दिल्लीः दिल्ली में बुधवार को 2023 में पहली बार कोविड-19 के 1,000 से अधिक दैनिक मामले मिले। बुधवार कोरोना वायरस संक्रमण के 1,149 नये मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर 23.8 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, सात महीने से अधिक समय बाद एक दिन में संक्रमण के मामलों की संख्या 1,000 के पार दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, एक मरीज की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले साल 17 अगस्त को कोविड-19 के 1,417 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया कि मरीज की मौत का प्राथमिक कारण कोविड-19 नहीं था। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 20,17,250 मामले सामने आ चुके हैं जबकि कोविड-19 के 26,546 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4,827 नमूनों की जांच की गई।

शहर में मंगलवार को संक्रमण के 980 मामले जबकि सोमवार को 484 मामले सामने आए थे। वहीं, महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,115 नये मामले सामने आये जबकि नौ मरीजों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 81,52,291 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि नवीनतम मामलों में से 320 मामले मुंबई में जबकि पुणे में 93 मामले सामने आये हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से 560 मरीजों के ठीक होने के बाद बुधवार को राज्य में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 79,98,400 हो गई। राज्य में अब 5,421 उपचाराधीन मामले हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है