लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 13,000 के पार, मृतक संख्या 261 पहुंची

By भाषा | Updated: May 24, 2020 15:14 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता की कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए सराहना की।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 261 तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,418 हो गई है।

नयी दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 261 तक पहुंच गई है। वहीं, रविवार को संक्रमण के 508 नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,418 हो गई है। रविवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अब तक कुल 6,540 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 6,617 संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं। शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 12,910 थी और 231 लोगों की मौत हुई थी। 

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता की कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए सराहना की। अनीता के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट एक वीडियो को शेयर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप सांसद ने सैकड़ों प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचाने में भी मदद की। उक्त वीडियो में अनीता कामगारों की एक बस में लोगों को भोजन के पैकेट तथा मास्क वितरित करती दिख रही हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी तथा उनकी पत्नी अनीता जी हर रोज गरीब लोगों को भोजन करा रहे हैं। उन्होंने सैकड़ों प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचाने में भी मदद की। इस सेवाभाव को सलाम।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया