कोविड-19 नियंत्रण संबंधी सर्वेक्षण कार्य प्रभावी ढंग से किया जाए: CM योगी
By भाषा | Published: August 21, 2020 11:57 PM2020-08-21T23:57:40+5:302020-08-21T23:57:40+5:30
संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध लक्षण वाले लोगों की जांच करायी जाए। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर उनके लिए उपचार का प्रबंध किया जाए। योगी ने इस कार्य की नियमित एवं गहन निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
मुख्यमंत्री आज यहां एक बैठक में कोविड-19 नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जाए।
संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध लक्षण वाले लोगों की जांच करायी जाए। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर उनके लिए उपचार का प्रबंध किया जाए। योगी ने इस कार्य की नियमित एवं गहन निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गृह पृथक-वास में रहने वाले कोविड मरीजों से नियमित संवाद रखा जाए।