लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में उछाल : जैन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

By भाषा | Updated: March 18, 2021 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के दैनिक मामलों में उछाल के बीच, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को लोगों से सतर्क रहने और सभी सुरक्षा मानदंडों का पालन करने और शहर में महामारी की स्थिति को लेकर लापरवाही न बरतने की अपील की।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्थिति की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को उनके साथ बैठक बुलाई है।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 536 नए मामले सामने आए, जो लगभग ढाई महीने में सबसे अधिक है, जबकि कोविड-19 संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,948 हो गयी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,702 हो गई, जो एक दिन पहले 2,488 थी।

जैन ने कहा, ‘‘कल 0.66 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 536 मामले सामने आए थे। हालांकि, यह अभी भी एक प्रतिशत से नीचे है और अन्य शहरों और अन्य राज्यों के आंकड़ों की तुलना में बहुत कम है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में स्थिति अन्य शहरों के मुकाबले "काफी नियंत्रण में" है। लोगों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के वास्ते प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में संक्रमण दर 19.32 प्रतिशत है, पंजाब में यह 5.96 प्रतिशत है। मध्य प्रदेश में यह 4.89 प्रतिशत है, केरल में 3.49 प्रतिशत, हरियाणा में 2.88 प्रतिशत और गुजरात में संक्रमण दर 1.92 प्रतिशत है, जबकि दिल्ली में यह महज 0.66 प्रतिशत है।”

उन्होंने कहा, "मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे मास्क पहनना जारी रखें और सभी सुरक्षा मानदंडों का पालन करें और कोई लापरवाही न बरतें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल