लाइव न्यूज़ :

1 नवंबर से शुरू होंगी ग्रेजुएशन की क्लास, शिक्षा मंत्रालय का ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: September 22, 2020 17:34 IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में केन्द्र द्वारा शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश के बाद 16 मार्च से विश्वविद्यालय और स्कूल बंद है।

Open in App
ठळक मुद्देयूजीसी ने कहा है कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र एक नवम्बर से शुरू होगा इस वर्ष शीतकालीन अवकाश, 2021 में ग्रीष्मकालीन अवकाश और अन्य छुट्टियों में कटौती कर खराब हुए समय की भरपाई की जायेगी।

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कहा है कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र एक नवम्बर से शुरू होगा और इस वर्ष शीतकालीन अवकाश, 2021 में ग्रीष्मकालीन अवकाश और अन्य छुट्टियों में कटौती कर खराब हुए समय की भरपाई की जायेगी।

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर शैक्षणिक कैलेंडर को संशोधित करने के लिए गठित एक समिति के दिशा-निर्देशों को यूजीसी ने स्वीकार कर लिया है और इसके अनुसार विश्वविद्यालयों ने हर सप्ताह छह दिन के शिक्षण कार्यक्रम की सिफारिश की है।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आयोग ने समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है और सत्र के लिए विश्वविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के प्रथम वर्ष के लिए शैक्षणिक कैलेंडर पर यूजीसी दिशानिर्देशों को मंजूरी दे दी है।’’

यूजीसी ने अप्रैल में कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए एक वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया था, जिसमें परीक्षा पर दिशानिर्देश, अध्ययन का तरीका और समय निर्धारित था। संशोधित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पहले वर्ष के छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी होनी है और पहले सेमेस्टर के लिए कक्षाओं की शुरूआत एक नवम्बर तक होनी है।

दिशा-निर्देशों में कहा गया है, ‘‘विश्वविद्यालयों से अनुरोध किया जाता है कि वे शीतकालीन/ग्रीष्मकालीन अवकाशों में कटौती करें ताकि छात्रों के इस बैच को अपना अंतिम परिणाम समय पर मिल सके।’’

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में केन्द्र द्वारा शिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्देश के बाद 16 मार्च से विश्वविद्यालय और स्कूल बंद है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसरमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्यों खाली पड़े हैं शिक्षकों के दस लाख पद ?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया