लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना वायरस के खिलाफ 85 वर्षीय महिला ने जीत ली जिंदगी की जंग लेकिन बेटे की हो गई मौत

By भाषा | Updated: April 23, 2020 05:44 IST

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरामु जिले में 85 वर्षीय एक महिला ने कोरोना वायरस के खिलाफ जिंदगी की जंग जीत ली, लेकिन उनके बेटे की इस खतरनाक वायरस की वजह से जान चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के अनंतपुरामु जिले में 85 वर्षीय एक महिला ने कोरोना वायरस के खिलाफ जिंदगी की जंग जीत ली, लेकिन उनके बेटे की इस खतरनाक वायरस की वजह से जान चली गई। कलेक्टर गंधम चंद्रुडू ने पीटीआई-भाषा को बुधवार को बताया कि इस वायरस से मुक्त होकर स्वस्थ होने वाली वह राज्य की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गई हैं। उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरामु जिले में 85 वर्षीय एक महिला ने कोरोना वायरस के खिलाफ जिंदगी की जंग जीत ली, लेकिन उनके बेटे की इस खतरनाक वायरस की वजह से जान चली गई। कलेक्टर गंधम चंद्रुडू ने पीटीआई-भाषा को बुधवार को बताया कि इस वायरस से मुक्त होकर स्वस्थ होने वाली वह राज्य की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गई हैं। उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

उन्होंने बताया कि महिला का बेटा मक्का से लौटे एक रिश्तेदार के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया था। अनंतपुरामु जिले में संक्रमण से जान गंवाने वाले वह पहले व्यक्ति थे। उनकी मौत चार अप्रैल को हो गई थी।

उन्होंने बताया कि महिला, उनके पौत्र और उनके चालक के पांच अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि महिला में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। इसके बाद हिंदूपुर शहर में दो और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी को जिला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्होंने

बताया कि महिला के पोते, चालक और दो अन्य को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी