लाइव न्यूज़ :

तीन दलितों की हत्या के मामले में चार दोषियों का मृत्युदंड अदालत ने बरकरार रखा

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:58 IST

पुलिस ने कहा था कि घारू और उसके साथियों को लड़की के परिवार ने 1 जनवरी 2013 को अपने सेप्टिक टैंक की सफाई के बहाने अपने घर पर बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देबंबई उच्च न्यायालय ने 2013 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अंतर-जातीय प्रेम संबंध को लेकर तीन दलित पुरुषों की हत्या के मामले में चार दोषियों के मृत्युदंड को बरकरार रखा।अदालत ने छह साल पुराने इस मामले में अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।

बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अंतर-जातीय प्रेम संबंध को लेकर तीन दलित पुरुषों की हत्या के मामले में चार दोषियों के मृत्युदंड को बरकरार रखा। अदालत ने छह साल पुराने इस मामले में अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। नासिक की एक सत्र अदालत ने जनवरी 2018 में छह लोगों रघुनाथ दारनदाले, रमेश दारनदाले, प्रकाश दारनदाले, गणेश उर्फ प्रवीण दारनदाले, अशोक नावगिरे और संदीप कुरहे को अहमदनगर जिले में हत्या के लिये मौत की सजा सुनाई थी।

उन्हें हत्या और आपराधिक षडयंत्र समेत विभिन्न आरोपों में दोषी पाया गया था। मृतकों की पहचान सचिन घारू (24), संदीप थांवर (25) और राहुल कंदारे (20) के रूप में हुई थी। सभी सफाईकर्मी थे। सभी छह आरोपियों ने खुद को दोषी ठहराए जाने और नासिक की अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया था। दोषियों में से एक रघुनाथ दारनदाले की मामले की सुनवाई के दौरान मौत हो गई थी।

सोमवार को न्यायमूर्ति बी पी धर्माधिकारी और बी पी शिंदे की पीठ ने रमेश दारनदाले, प्रकाश दारनदाले, गणेश उर्फ प्रवीण दारनदाले और संदीप कुरहे की मौत की सजा को बरकरार रखा। हालांकि अदालत ने अशोक नावगिरे (32) को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। उसके वकील नितिन सत्पुते ने यह जानकारी दी। अदालत के आदेश का विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका है। दरअसल एक जनवरी 2013 को महाराष्ट्र के पश्चिमी जिले अहमदनगर के सोनाई गांव में तीन दलितों की हत्या कर दी गई थी और उनके क्षत-विक्षत शव के टुकड़े एक सेप्टिक टैंक और एक कुएं में मिले थे।

पुलिस के अनुसार, हत्याओं का कारण सचिन घारू और मराठा समुदाय की एक लड़की के बीच अंतर-जातीय प्रेम संबंध था। हत्या के दोषी भी मराठा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस ने कहा था कि घारू और उसके साथियों को लड़की के परिवार ने 1 जनवरी 2013 को अपने सेप्टिक टैंक की सफाई के बहाने अपने घर पर बुलाया था। अगली शाम, पुलिस को घारू का क्षत-विक्षत शव टंकी से मिला था। थांवर और कंदारे के शव 3 जनवरी को गांव के एक कुएं से मिले थे। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह