लाइव न्यूज़ :

अदालत ने मणिपुर के भाजपा नेता का विधायक के रूप में निर्वाचन खारिज किया

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:12 IST

Open in App

इंफाल, 15 अप्रैल मणिपुर उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को भाजपा नेता ओकराम हेनरी सिंह के राज्य विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचन को खारिज कर दिया। 2017 में चुनाव से पहले नामांकन पत्र जमा करने के दौरान अधूरा हलफनामा जमा करने के मामले में यह कार्रवाई की गयी है।

न्यायमूर्ति एमवी मुरलीधरन वांगखेई विधानसभा सीट से युमखाम इराबत सिंह को नया विधायक घोषित किया जिन्हें हेनरी ने चुनाव में हराया था।

हेनरी ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर 4,336 वोटों से वांगखेई सीट पर चुनाव जीता था। उन्होंने भाजपा के इराबत को हराया था। बाद में हेनरी 2020 में भाजपा में शामिल हो गये थे।

हालांकि हेनरी इस समय विधानसभा के सदस्य नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अगस्त 2020 में भाजपा में शामिल होते हुए विधायक के रूप में त्यागपत्र दे दिया था। इसके अगले महीने ही उन्हें राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया था।

इराबत ने एक चुनावी याचिका में आरोप लगाया था कि हेनरी ने 2017 में अधूरा हलफनामा दाखिल किया था। इराबत ने उनके निर्वाचन को रद्द करने की मांग की थी।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि हेनरी को शपथपत्र में अपनी पत्नी और आश्रितों के नाम आदि का ब्योरा देना था। उन्हें अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों और शैक्षणिक योग्यता की भी जानकारी देनी थी।

उसने कहा, ‘‘लेकिन उन्होंने उक्त जानकारी नहीं दी। प्रतिवादी संख्या 1 (हेनरी) का सूचना नहीं देना जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 और नियमों का उल्लंघन है और इसलिए उनके निर्वाचन को रद्द किया जाता है।’’

हेनरी को पिछले साल 24 सितंबर को राज्य सरकार में नगर प्रशासन, आवास और शहरी विकास, सामाजिक कल्याण तथा सहकारिता विभागों का प्रभार सौंपा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी