लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा मांगने इलाहाबाद हाई कोर्ट गया था कपल, गन प्वाइंट पर कोर्ट परिसर से हुआ अगवा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2019 11:39 IST

अगवा किये गये कपल बिजनौर के रहने वाले हैं। यह कपल शादी के बाद अपने लिए पुलिस सुरक्षा मांगने इलाहाबाद हाई कोर्ट गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देहाई कोर्ट के गेट नंबर 3 ए के सामने से गाड़ी में सवार होकर बदमाश आये और  गन प्वांइट पर प्रेमी जोड़े को अगवा कर लिया। 15 जुलाई की सुबह इलाहाबाद हाई कोर्ट परिसर से एक कपल को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है।

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट परिसर से सुरक्षा की गुहार लगाने गये प्रेमी जोड़े को बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया है। इस घटना के बाद से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं। 15 जुलाई की सुबह इलाहाबाद हाई कोर्ट परिसर से एक कपल को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है। कपल अपनी सुरक्षा मांगने हाई कोर्ट गया था। हाई कोर्ट के गेट नंबर 3 ए के सामने से गाड़ी में सवार होकर बदमाश आये और  गन प्वांइट पर प्रेमी जोड़े को अगवा कर लिया। 

मामले पर प्रयागराज के एडिशनल डायरेक्टर जनरल, एनएन साबत ने  न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया है, ''अपहरणकर्ता हथियारों के साथ आए थे। हमने चेकिंग के आदेश दे दिए हैं। एक-दो जगहों पर संदिग्ध वाहन रोके गए हैं। मैं वहां जा रहा हूं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।''

यूपी पुलिस के मुताबिक, अगवा किये गये कपल को फतेहपुर में पाया गया है। वो अब सुरक्षित है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

खबरों के मुताबिक अगवा किये गये कपल बिजनौर के रहने वाले हैं। यह कपल शादी के बाद अपने लिए पुलिस सुरक्षा मांगने इलाहाबाद हाई कोर्ट गये थे। इसी दौरान कोर्ट परिसर में ही कुछ लोगों ने हथियार दिखाकर कपल को अगवा कर लिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां