लाइव न्यूज़ :

होटल के कमरे में शादी, कपल ने बर्तन में आग जलाकर 'सात फेरे' ली, हाईकोर्ट ने कहा-विवाह मान्य नहीं, 25000 जुर्माना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2021 20:26 IST

कपल ने दावा कि होटल के कमरे में बर्तन में जलाई गई आग के चारों ओर 'सात फेरे' लेकर शादी की पवित्र प्रतिज्ञा ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका में दावा किया गया कि उनकी शादी हो चुकी है।मालाओं का आदान-प्रदान किया है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कहा कि यह सही नहीं है। 

नई दिल्लीः पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सख्त एक्शन लिया है। कपल की संरक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए उन पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया। कपल ने दावा कि होटल के कमरे में बर्तन में जलाई गई आग के चारों ओर 'सात फेरे' लेकर शादी की पवित्र प्रतिज्ञा ली थी।

याचिका में दावा किया गया कि उनकी शादी हो चुकी है, क्योंकि उन्होंने मालाओं का आदान-प्रदान किया है और एक होटल के कमरे में एक बर्तन में आग लगाकर ''सप्तपदी'' (सात फेरे लिए) की थी। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कहा कि यह सही नहीं है। हालांकि, न तो कोई विवाह प्रमाण पत्र संलग्न किया गया और न ही उनकी याचिका में शादी की कोई तस्वीर संलग्न की गई।

यह "वैध विवाह समारोह नहीं था"। महिला की उम्र 20 साल है, जबकि लड़के की उम्र 19 साल 5 महीने है। दोनों ने अपने रिश्तेदारों के खतरे की डर से अपने जीवन की सुरक्षा और स्वतंत्रता की मांग के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। जोड़े ने 26 सितंबर को होटल के कमरे में शादी की थी। उनके पास दिखाने के लिए कोई विवाह प्रमाण पत्र नहीं है।

अदालत के समक्ष दंपति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने प्रस्तुत किया कि वे एक होटल में रुके थे और लड़के ने पारंपरिक रिवाज के तहत एक बर्तन में आग लगाकर 'सात फेरे' लेने से पहले सिंदूर लगाया और मालाओं का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कहा कि उस समय कोई मंत्र नहीं पढ़ा गया था।

हालांकि, अदालत ने पाया कि लड़का विवाह योग्य उम्र का नहीं था। दंपति अदालत को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे कि उन्होंने शादी कर ली है। अदालत ने पंचकुला पुलिस आयुक्त को दंपति को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया, क्योंकि उन्हें अपने जीवन और स्वतंत्रता के लिए खतरा है।

टॅग्स :पंजाबहरियाणाहाई कोर्टकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया