लाइव न्यूज़ :

देश की पहली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज, हासिल किया एक खास मुकाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2019 16:08 IST

यह इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। शेयर में जोरदार तेजी के बीच कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 9,90,366.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

Open in App
ठळक मुद्देइस साल अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 34 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुका है। कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शेयर बाजारों में उसके शेयर की कीमत पर निर्भर करता है और इसमें रोजाना बदलाव होता रहता है। 

9.5 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण पर पहुंचने वाली देश की पहली कंपनी बनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने मंगलवार को एक नया कीर्तिमान रचा। शेयर में उछाल से रिलायंस 9.9 लाख करोड़ रुपये बाजार पूंजीकरण का स्तर छूने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है।

बीएसई पर रिलायंस का शेयर 3.52 प्रतिशत बढ़कर 1,509.80 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय उसका शेयर 3.87 प्रतिशत उछलकर 1,514.95 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद बीएसई पर रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 32,525.22 करोड़ रुपये बढ़कर 9,90,366.8 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज नौ लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण स्तर छूने वाली वह देश की पहली कंपनी बनी थी। इससे पहले अगस्त 2018 में रिलायंस आठ लाख करोड़ रुपये बाजार पूंजीकरण का स्तर छूने वाली देश की पहली कंपनी का रिकॉर्ड अपने नाम करा चुकी है।

इस साल अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 34 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुका है। कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शेयर बाजारों में उसके शेयर की कीमत पर निर्भर करता है और इसमें रोजाना बदलाव होता रहता है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये के पास

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों में लगातार तेजी के बीच उसका बाजार मूल्यांकन बढ़ रहा हैं बंबई शेयर बाजार में बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर कारोबार के दौरान 4.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,571.85 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। शेयर में जोरदार तेजी के बीच कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 9,90,366.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

टॅग्स :रिलायंसमोदी सरकारमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए