लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: वसुंधरा राजे के बाद उनके बेटे दुष्यंत सिंह का भी कोरोना टेस्ट नेगेटिव, कनिका के साथ पार्टी में थे मौजूद, ट्वीट कर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2020 19:16 IST

बॉलीवुड गायिका कनिका के साथ ये दोनों पार्टी में मौजूद थे। इन दोनों की जांच कनिका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद की गई। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी की नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। इसके बाद उनके बेटे दुष्यंत सिंह का भी कोरोना नेगेटिव पाया गया है। बात दें कि बॉलीवुड गायिका कनिका के साथ ये दोनों पार्टी में मौजूद थे। इन दोनों की जांच कनिका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद की गई। 

कोरोना नेगेटिव आने पर बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह ने ट्वीट कर रहा कि मेरी Covid 19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन सावधानी के तौर पर मैं फिलहाल आइसोलेशन में हूं तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी निर्देशों का पालन कर रहा हूं। वहीं, वसुंधरा राजे ने कहा कि आप में से बहुत से लोगों ने मेरी जांच के दौरान मेरी चिंता की जिसकी मैं सराहना करती हूं। मैं आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 

सिंह परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति से संबद्ध संसदीय समिति के सदस्य है। समिति ने 18 मार्च को अपनी बैठक की थी जिसमें विमानन मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार नागर विमानन सचिव पी एस खरोला बैठक में शामिल हुए थे और उन्होंने स्वयं को पृथक कर लिया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस बैठक में शामिल हुए एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव बंसल ने स्वयं को अलग किया है या नहीं। मंत्रालय ने ट्वीट किया कि 18 मार्च की बैठक में शामिल हुए और सांसद के संपर्क में आये अधिकारी एहतियात के तौर पर सबसे पृथक हो गये हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया