लाइव न्यूज़ :

Coronavirus updates: उत्तर प्रदेश में कोराना वायरस संक्रमण के अब तक 276 मामले आये सामने, तबलीगी जमात के 138 लोग

By भाषा | Updated: April 5, 2020 18:06 IST

’ प्रमुख सचिव ने बताया कि तबलीगी जमात के आगरा में 29 कोरोना वायरस संक्रमण मामले सामने आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन का लाभ उठाना चाहिए, जिसका नंबर 18001805145 है । 21 स्वस्थ हो चुके हैं, तीन की मौत हुई है जबकि बाकी की चिकित्सा की जा रही है ।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 276 मामले सामने आये हैं । उनमें तबलीगी जमात के सदस्य 138 हैं । प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार यहां संवाददाताओं से कहा, ''अब तक कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों की संख्या 276 है । इसमें से तीन—चार जनपद ऐसे हैं, जहां ज्यादा मामले सामने आये ।''

प्रसाद ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक 58 मामले सामने आये हैं, उसके बाद आगरा में 44, मेरठ 33, गाजियाबाद 23, लखनउ 17 और सहारनपुर में छह प्रकरण सामने आये हैं । उन्होंने बताया कि 31 जनपद इससे प्रभावित हैं, जहां इस संक्रमण के प्रकरण सामने आये हैं । उन्होंने कहा कि 21 स्वस्थ हो चुके हैं, तीन की मौत हुई है जबकि बाकी की चिकित्सा की जा रही है ।

प्रसाद ने लोगों से कोराना वायरस के लक्षण आने पर तत्काल सरकारी अस्पताल जाने का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘हम लोगों ने पूरे प्रदेश में तीन स्तरीय व्यवस्था की है । एल—1 के अस्पताल हैं । एल—2 के 51 और एल—3 के छह अस्पताल हैं । ’’ उन्होंने लोगों को सलाह दी कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन का लाभ उठाना चाहिए, जिसका नंबर 18001805145 है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब आप उन्हें फोन करते हैं तो वो आपके लक्षण जानने के बाद सलाह देते हैं कि आपको अस्पताल जाना चाहिए या कोई विशेष बात नहीं है ।’’ प्रमुख सचिव ने बताया कि तबलीगी जमात के आगरा में 29 कोरोना वायरस संक्रमण मामले सामने आये हैं जबकि गाजियाबाद में 14, मेरठ में 13, सहारनपुर में 13, शामली में आठ, महाराजगंज में छह, कानपुर में छह, गाजीपुर में पांच प्रकरण सामने आये हैं । 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं