लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 47 नए मामले, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 430, जानें कहां कितने मरीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2020 15:47 IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया था कि इनमें से अधिकतर रोगी पहले से ही संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में थे, या जिन्होंने हाल फिलहाल कहीं की यात्रा की है।

Open in App

राजस्थान में कोरोना वायरस के 43 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 388 हो गई है। समाचार एएजेंसी एएनआई ने राजस्थान स्वास्थ विभाग के हवाले से बताया है कि बांसवाड़ा में दो, जयपुर में 11, जैसलमेर में 5, झुंझुनू में 7, टोंक में 7, जोधपुर में 3, झालावाड़ में 7 और बारमेर में एक मरीज पाए गए हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में 11 नये मामलों में आठ रामगंज इलाके से आए हैं जबकि ईरान से लाकर जैसलमेर के सेना के वैलनेस सेंटर में रखे गए चार और लोग संक्रमित पाए गए हैं। सिंह ने बताया कि जोधपुर के नागौरी गेट इलाके में घर-घर सर्वे कर रहा 34 साल का एक चिकित्सक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि जोधपुर में ही सर्वे के दौरान 74 साल के एक बुजुर्ग में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे जिनकी बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गयी।

वहीं इससे पहले बुधवार को कुल 23 पॉजिटिव मिले थे। ऐसे में शहर में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 142 (2 इटली के नागरिक) पर पहुंच गया है। इसमें शहर के रामगंज एवं आसपास के 122 लोग शामिल है और सभी ओमान से लौटे एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया