लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: राजस्थान में कोविड-19 से तीन और की मौत, 54 नये मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या हुई 2720

By भाषा | Updated: May 2, 2020 15:59 IST

Coronavirus Update: राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में दो और जोधपुर में एक संक्रमित की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअकेले जयपुर में 36 लोगों की मौत हुई है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

जयपुर: राजस्थान में कोविड-19 से तीन और मौतें शनिवार को दर्ज की गयी जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 65 हो गयी है। इस बीच, कोरोना वायरस से संक्रमण के 54 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,720 हो गयी है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में दो और जोधपुर में एक संक्रमित की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि जयपुर के चांदपोल निवासी 15 साल के एक किशोर को शुक्रवार को यहां जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसका कल ही निधन हो गया। जयपुर में 55 साल तथा जोधपुर में 67 साल के एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गयी है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 65 हो गयी है। अकेले जयपुर में 36 लोगों की मौत हुई है।

जानें कहां कितने मिले कोरोना मरीज

अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं राज्य में शनिवार दोपहर दो बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नये मामले सामने आए जिनमें जयपुर में 17, जोधपुर में 30, अजमेर में तीन, अलवर में दो व चितौड़गढ़ तथा कोटा में एक-एक नया मामला शामिल है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

भारत में संक्रमितों की संख्या हुई 37336

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 1,218 हो गई और संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 37,336 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,167 मरीजों का इलाज चल रहा है और 9,950 लोग स्वस्थ हो गए हैं। एक मरीज देश से बाहर चला गया है। इन मामलों में कुल 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

इस वायरस से शुक्रवार की शाम से हुईं मौतों के मामलों में महाराष्ट्र से 26, गुजरात से 22, मध्य प्रदेश से आठ, राजस्थान से चार, दिल्ली से दो और उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और तमिलनाडु से एक-एक मामला शामिल है। इस वायरस से सबसे अधिक 485 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 236, मध्य प्रदेश में 145, राजस्थान में 62, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश में 42 और पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो