लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर हुई 366, जानें कहां कितने मरीज

By भाषा | Updated: April 29, 2020 05:15 IST

बिहार में अबतक 19851 कोरोना संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 64 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार के कुल 38 जिलों में से 28 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं। वैशाली में दो तथा मधेपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, अररिया, शेखपुरा एवं सीतामढी में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं।

पटना: बिहार में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 20 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढकर 366 हो गये हैं । स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि गोपालगंज में छह, कैमूर में चार, जहानाबाद में तीन, मुंगेर दो तथा बांका, अररिया, शेखपुरा, बक्सर एवं सीतामढी जिले में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं।

उन्होंने बताया कि गोपालगंज जिले से छह पुरुषों, कैमूर से तीन पुरुषों और एक महिला, जहानाबाद से तीन पुरुषों, मुंगेर से दो पुरुष , बांका में एक महिला, अररिया में एक पुरुष, शेखपुरा से एक पुरुष , बक्सर से एक पुरुष तथा सीतामढी से एक पुरुष में कारोना वायरस संक्रमण आज पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी । बिहार के कुल 38 जिलों में से 28 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 92, पटना में 39, नालंदा में 35, रोहतास में 32, सिवान में 30, बक्सर में 26,गोपालगंज में 18, कैमूर में 17, बेगुसराय एवं भोजपुर में नौ-नौ, औरंगाबाद में सात, गया में छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधुबनी में पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं सारण एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका में तीन, वैशाली में दो तथा मधेपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, अररिया, शेखपुरा एवं सीतामढी में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं। बिहार में अबतक 19851 कोरोना संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 64 मरीज ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया