लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित नौ और रोगियों की मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 2262

By भाषा | Updated: April 27, 2020 23:42 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या 50 हो गयी है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और मौत सोमवार को दर्ज की गयी। इस बीच 77 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2262 हो गयी है। राज्य में वायरस के संक्रमण से कुल 50 मौत हो चुकी हैं जिनमें से 27 मौत तो केवल जयपुर में दर्ज की गयी हैं।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जयपुर में छह और मौत दर्ज की गयीं। वहीं भरतपुर, जोधपुर व कोटा में भी वायरस से एक एक मौत हुई है। इस बीच सोमवार रात नौ बजे तक राज्य में 77 नये मामले आए जिनमें जयपुर में 25, झालावाड़ में 10, टोंक में आठ, जोधपुर में 11, चित्तौड़गढ़ में सात, कोटा में सात, नागौर में तीन तथा जैसलमेर में एक नया मामला शामिल है। भीलवाड़ा में भी दो नये रोगी सामने आए हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या 50 हो गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों