लाइव न्यूज़ :

कोरोना की मार के बीच राहत की खबर, इन 8 राज्यों में पिछले 24 घंटे में नहीं हुई कोविड से कोई मौत

By विनीत कुमार | Updated: April 28, 2021 13:36 IST

भारत में कोरोना के मामलों में रोज तेजी से वृद्धि जारी है। इस बीच राहत की खबर भी आई है। 8 ऐसे राज्य या केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां कोरोना से पिछले 24 घंटे में एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं 3 लाख 60 हजार से अधिक नए मामलेस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना से नहीं हुई कोई मौतस्वास्थ्य मंंत्रालय के अनुसार अब तक 15 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज भी तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी गई हैं

भारत में एक ओर जहां रोज कोरोना के रिकॉर्ड संख्या में नए मामले आ रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है, उसी बीच एक राहत देने वाली खबर आई है। भारत में 8 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं जहां पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी मौत की सूचना नहीं है। ये अपडेट मंगलवार के हैं।

इनमें दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, लद्दाख (यूटी), त्रिपुरा, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश सहित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। केंद्र सरकार ने साथ ही बताया है कि राज्यों को अब तक मुफ्त में 15 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन भी दिए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालये ने बताया, राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है। अगले तीन दिनों में राज्यों को 80 लाख से ज्यादा डोज और मिल जाएगी।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे अधिक नए मामले

इस बीच ये भी बता दें कि भारत में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 3 लाख 60 हजार से अधिक नए मामले भी दर्ज किए गए और 3293 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह दी गई अपडेट के मुताबिक देश में अब एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर  29 लाख 78 हजार 709 हो गई है।

देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में ही अकेले मंगलवार को कोरोना वायरस के 66,358 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 895 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई। इसी के साथ वायरस के कारण अभी तक राज्य में 66,179 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

वहीं, दिल्ली में मंगलवार देर शाम तक कोरोना से 381 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई। देश की राजधानी में इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 15,009 पहुंच गई है। साथ ही 24,149 नए मामले भी मिले।

पंजाब में भी 5932 नए केस मिल और 100 लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक में 31 हजार 830 नए मामले मिले। वहीं, 180 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा गुजरात में 14352 नए मामले मिले और 170 लोगों की मौत हुई।

इस बीच बताते चलें कि 1 मई से देश में 18 साल से ज्यादा के लोगों को कोरोना की वैक्सीन देने का काम भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अप्रैल यानी आज से शुरू हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट