लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: तमिलनाडु ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया, मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने दिया आदेश

By सुमित राय | Updated: April 13, 2020 17:00 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तमिलनाडु सरकार ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

Open in App

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तमिलनाडु सरकार ने भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला लिया है। पीटीआई के अनुसार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाने का आदेश दिया है और यह ऐसा करने वाला सातवां राज्य बन गया है।

सबसे पहले ओडिशा ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया था। इसके बाद पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, राजस्थान और पश्चिम बंगाल की सरकारों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया था। हालांकि ज्यादातर राज्य लॉकडाउन को बढ़ाने के पक्ष में हैं और शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने इसे बढ़ाने की अपनी की थी।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक तमिलनाडु में 1043 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है और इस महामारी से अब तक 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। राज्य में 50 लोग कोरोना वायरस की जंग को जीत भी चुके हैं, जिन्हें ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में अब तक 9152 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 308 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 856 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 18.5 लाख के पार चली गई है, जबकि 1 लाख 14 हजार लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा