लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: श्रीनगर में कोरोना वायरस की पहली मरीज का इलाज सफल

By स्वाति सिंह | Updated: March 24, 2020 19:06 IST

जम्मू कश्मीर पुलिस ने शहर के कुछ हिस्सों में ड्रोन की सहायता से लोगों से आग्रह किया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए दस दिन के लॉकडाउन के दौरान वे अपने घरों से बाहर न निकलें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में एक अधिकारी ड्रोन में संदेश रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है जिसमें लोगों से घरों के भीतर रहने को कहा जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में कोरोना वायरस की पहली रोगी 67 वर्षीय महिला का इलाज सफल रहा। श्रीनगर में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो नये मामले आए हैं

 

श्रीनगर: कश्मीर में कोरोना वायरस की पहली रोगी 67 वर्षीय महिला का इलाज सफल रहा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शहर के खानयार इलाके की निवासी महिला 16 मार्च को सऊदी अरब से उमरा करके लौटी थी और दो दिन बाद उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने ट्वीट किया, ''श्रीनगर में कोरोना वायरस की पहली रोगी का इलाज सफल रहा।''

श्रीनगर में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो नये मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर छह हो गयी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इस बारे में बताया। सरकारी प्रवक्ता रोहित कंसल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्रीनगर में दो और मामलों की पुष्टि हुई है । इसमें से एक व्यक्ति विदेश से आया था । दूसरे व्यक्ति के बारे में छानबीन की जा रही है।’’ नए मामलों के साथ श्रीनगर शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर तीन हो गयी है जबकि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या छह हो चुकी है।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने लिया ड्रोन का सहारा

जम्मू कश्मीर पुलिस ने शहर के कुछ हिस्सों में ड्रोन की सहायता से लोगों से आग्रह किया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए दस दिन के लॉकडाउन के दौरान वे अपने घरों से बाहर न निकलें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में एक अधिकारी ड्रोन में संदेश रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है जिसमें लोगों से घरों के भीतर रहने को कहा जा रहा है। 

ड्रोन द्वारा प्रसारित किए जा रहे संदेश में अधिकारी कह रहा है, “कृपया पुलिस के साथ सहयोग करें। आपका सहयोग ही कोरोना वायरस का इलाज है। कृपया अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घर के भीतर रहें।” लाल चौक पर घंटा घर के पास ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। प्रशासन द्वारा रविवार से 31 मार्च तक किए गए लॉकडाउन के तहत क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है। पूरे शहर में इस बाबत भारी मात्रा में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां