लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मजदूरों को आर्थिक मदद देने के लिए कहा

By शीलेष शर्मा | Updated: March 25, 2020 07:27 IST

सोनिया ने मोदी को स्मरण कराया वेल्फेयर बोर्ड के पास सैस के रूप में 31 मार्च 2019 तक 49688. 07 करोड़ की राशि आयी है लेकिन बोर्ड ने केवल 19 ,379 . 922 करोड़ ही खर्च किये हैं, शेष बची राशि से संकट काल में दिहाड़ी के लिये सरकार तुरंत फ़ैसला करे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख कर निर्माण के क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को कोरोना की जंग के कारण आ रहीं आर्थिक मुश्किलों से निज़ात दिलाने के लिये तुरंत आर्थिक मदद देने की मांग की है। सोनिया ने इस बात का भी उल्लेख किया देश भर में लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह बंद हो चुका है लाखों लाख मज़दूर जो घर वार छोड़ कर रोटी के लिये बाहर निकले थे अब बेरोज़गारी ने उनको पुनः अपने अपने घरों को लौटने पर मज़बूर कर दिया है..

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख कर निर्माण के क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को कोरोना की जंग के कारण आ रहीं आर्थिक मुश्किलों से निज़ात दिलाने के लिये तुरंत आर्थिक मदद देने की मांग की है। 

सोनिया ने इस बात का भी उल्लेख किया देश भर में लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य पूरी तरह बंद हो चुका है लाखों लाख मज़दूर जो घर वार छोड़ कर रोटी के लिये बाहर निकले थे अब बेरोज़गारी ने उनको पुनः अपने अपने घरों को लौटने पर मज़बूर कर दिया है, इसी आपाधापी में यह मज़दूर फंसे पड़े हैं।

सोनिया ने मोदी को स्मरण कराया वेल्फेयर बोर्ड के पास सैस के रूप में 31 मार्च 2019 तक 49688. 07 करोड़ की राशि आयी है लेकिन बोर्ड ने केवल 19 ,379 . 922 करोड़ ही खर्च किये हैं, शेष बची राशि से संकट काल में दिहाड़ी के लिये सरकार तुरंत फ़ैसला करे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी शासित राज्यों के मुख्य मंत्रियों को भी पत्र लिख कर तुरंत लेबर सैस से मिली रक़म से मज़दूरों को आर्थिक सहायता देने को कहा है साथ ही उसकी जानकारी पार्टी को उपलब्ध कराने की हिदायत दी है, यह जानने के लिये कि किस राज्य ने कितनी सहायता की और इसकी व्यवस्था में कितना समय लिया। 

सोनिया के अलावा प्रियंका गांधी भी ट्वीट कर यह मांग उठाई ,साथ ही उन्होंने यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम निर्देश ज़ारी किये जिसमें कोरोना की जंग में पूरी तरह लोगों की मदद करने और प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों