लाइव न्यूज़ :

Coronavirus In Jharkhand: झारखंड सरकार में मंत्री हाजी हुसैन के बेटे ने निजामुद्दीन मरकज में लिया था हिस्सा! पूरे परिवार को किया गया क्वारैंटाइन

By भाषा | Updated: April 2, 2020 09:28 IST

निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम के बाद कोरोना से संक्रमितों की बढ़ती संख्या व मृतकों की सूचना ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। इस कार्यक्रम में झारखंड के 36 लोगों के शामिल होने की पूरी जानकारी केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को सौंपी है, जिसका पुलिस सत्यापन करने के बाद इस बात की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देतबलीगी के कार्यक्रम से लौटने की सूचना के बाद झारखंड के मंत्री पुत्र को पृथक केंद्र भेजा गया।इस कार्यक्रम में झारखंड के 36 लोगों के शामिल होने की पूरी जानकारी केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को सौंपी है।

रांची: दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वालों में झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे मोहम्मद तनवीर का नाम भी सामने आने से राज्य प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि, उन्होंने जमात के कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार किया है। प्रशासन ने मंत्री के बेटे को पृथक केंद्र में भेज दिया है। वहीं, मंत्री और उनके परिवार को घर में पृथक रहने को कहा गया है। 

दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम के बाद कोरोना से संक्रमितों की बढ़ती संख्या व मृतकों की सूचना ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। इस कार्यक्रम में झारखंड के 36 लोगों के शामिल होने की पूरी जानकारी केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को सौंपी है, जिसका पुलिस सत्यापन करने के बाद इस बात की पुष्टि हुई। इस सूची में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे मोहम्मद तनवीर का भी नाम शामिल है। 

पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा से सूची मिलने के बाद देवघर पुलिस तनवीर के घर पहुंची और तनवीर को पृथक केंद्र में भेज दिया। उनके नमूने को जांच के लिए रिम्स में भेज दिया गया है। हालांकि, पूछताछ में मोहम्मद तनवीर ने जमात में शामिल होने से इनकार किया है और दावा किया है कि साल 1993 में दिल्ली से शिक्षा पूरी करने के बाद वह कभी दिल्ली गए ही नहीं हैं। दूसरी तरफ मंत्री हाजी हुसैन असांरी व उनके पूरे परिवार को घर में ही पृथक रहने को कहा गया है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि जमात में शामिल राज्य के सभी 36 लोगों का सत्यापन कार्य पूरा हो गया है। 

टॅग्स :निज़ामुद्दिनकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया