लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: लॉकडाउन के चलते नहीं आ सके बेटे, बहू ने किया सास का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: April 4, 2020 20:59 IST

शुक्रवार को अचानक सुमित्रा की तबियत खराब हुई तो बहू उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गयी जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनीतू ने अपने पति और उसके दो भाइयों से आने के लिए संपर्क किया ताकि वे अंतिम संस्कार कर सकें लेकिन लाकडाउन के चलते तीनों ही नहीं पहुंच पाये। नीतू ने सलेमपुर के नगर पंचायत के अध्यक्ष जे पी मधेसिया से संपर्क साधा और सास का अंतिम संस्कार किया।

गोरखपुर: पड़ोस के देवरिया जिले में लाकडाउन के दौरान सदियों से चली आ रही परंपराएं टूट गयी। बेटों के घर नहीं पहुंच पाने की स्थिति में बहू ने ही सास का अंतिम संस्कार किया। सुमित्रा देवी (70) के तीन बेटे जिले से बाहर काम करते हैं। वह अपनी बहू नीतू के साथ सलेमपुर थानाक्षेत्र के सोहनाग रोड स्थित किराये के मकान में रहती थीं।

शुक्रवार को अचानक सुमित्रा की तबियत खराब हुई तो बहू उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गयी जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीतू ने अपने पति और उसके दो भाइयों से आने के लिए संपर्क किया ताकि वे अंतिम संस्कार कर सकें लेकिन लाकडाउन के चलते तीनों ही नहीं पहुंच पाये।

अंतत: नीतू ने सलेमपुर के नगर पंचायत के अध्यक्ष जे पी मधेसिया से संपर्क साधा और सास का अंतिम संस्कार किया। मधेसिया ने संवाददाताओं से कहा कि नीतू एक बहादुर बेटी है और उसने ना सिर्फ सास के शव को कंधा दिया बल्कि चिता को मुखाग्नि भी दी। उन्होंने कहा, ''मुझे उस पर गर्व है ।''

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी