लाइव न्यूज़ :

RLD के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: October 18, 2020 12:39 IST

राष्ट्रीय लोक दल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने साथ ही बताया है कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जयंत चौधरी ने कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर अपना टेस्ट कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देरालोद के राष्ट्रीय उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी कोरोना पाजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारीजयंत चौधरी ने हाल में उनसे संपर्क में आए लोगों से भी जांच की अपील की

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने साथ ही लिखा कि उनके परिवार के अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वे ठीक हैं और डॉक्टरों की सलाह पर सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। 

जंयत चौधरी ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ये भी अपील की है कि हाल के दिनों में जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच करवा लें। जयंत चौधरी पिछले कई दिनों से लगातार महापंचायत कर रहे थे और कई लोगों के संपर्क में आए हैं। 

पिछले दिनों जयंत यूपी के हाथरस भी पीड़िता के परिवार से मिलने गए थे। इस दौरान उनकी पुलिस से भी झड़प हुई थी। साथ ही आरएलडी के कई कार्यकर्ता घायल भी हुए थे।

मुजफ्फरनगर और मथुरा में की थी महापंचायत

जयंत चौधरी ने हाल ही में मुजफ्फरनगर और मथुरा में आरएलडी की महापंचायत को संबोधित किया था। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस महापंचायत में आरएलडी नेता अभय सिंह चौटाला, कांग्रेस से दीपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे थे।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी, पंजाब से अकाली दल, हरियाणा से इनेलो आदि राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी भाग लिया था। मथुरा में हुए महापंचायत में अकाली दल के जसमीत सिंह बराड़ ने भी कृषि संबंधी कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए उनका पुरजोर विरोध किए जाने का आह्वान किया। महापंचायत में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान व हरियाणा से आए किसानों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जयंत चौधरीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहाथरस केस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्राइम अलर्टनाबालिग बच्ची के साथ रेप, 10 और 12 साल के लड़कों पर लगा आरोप; बेर के बहाने बनाया शिकार

क्राइम अलर्ट60 वर्षीय प्रेमिका जोशीना ने 45 साल के प्रेमी इमरान से कहा- मुझसे शादी करो और अपने घर ले चलो?, बीवी-बच्चों के रहते दूसरी शादी नहीं करना चाहता था, आगरा में गला घोट ली जान

भारतजयंत चौधरी एक बार फिर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए, पार्टी कार्यकर्ताओं का जताया आभार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया