लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: प्रिंस चार्ल्स ने महामारी से लड़ने में भारतीय प्रवासी नागरिकों की तारीफ की, टेलीफोन पर पीएम मोदी से की बात

By भाषा | Updated: April 2, 2020 23:12 IST

प्रिंस चार्ल्स को पिछले महीने कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। बयान में कहा गया कि महामारी से लड़ने में ब्रिटेन में अनिवासी भारतीयों की भूमिका की उन्होंने सराहना की जिसके कई सदस्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से टेलीफोन पर बात की और कोरोना वायरस संकट पर चर्चा की। ब्रिटेन के प्रिंस ने महामारी से लड़ने में भारतीय प्रवासी नागरिकों की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से टेलीफोन पर बात की और कोरोना वायरस संकट पर चर्चा की। ब्रिटेन के प्रिंस ने महामारी से लड़ने में भारतीय प्रवासी नागरिकों की सराहना की। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ दिनों में ब्रिटेन में लोगों के मरने पर दुख जताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने संतोष जताया कि प्रिंस ऑफ वेल्स हाल में इस बीमारी से उबरे। मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

प्रिंस चार्ल्स को पिछले महीने कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। बयान में कहा गया कि महामारी से लड़ने में ब्रिटेन में अनिवासी भारतीयों की भूमिका की उन्होंने सराहना की जिसके कई सदस्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत हैं।

प्रिंस ऑफ वेल्स ने ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के नि:स्वार्थ कार्यों की भी तारीफ की।

उन्होंने वर्तमान संकट के दौरान भारत में फंसे ब्रिटिश नागरिकों का सहयोग करने के लिए भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। मोदी ने आयुर्वेद में गहरी रूचि लेने के लिए भी प्रिंस चार्ल्स को धन्यवाद दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीब्रिटेनइंडियामोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग