लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना को दी रमजान की मुबारकबाद, कोविड-19 की स्थिति पर की चर्चा

By भाषा | Updated: April 30, 2020 05:47 IST

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और उन्हें एवं बांग्लादेश के लोगों को रमजान के पवित्र महीने पर शुभकामनाएं दीं।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को रमजान की शुभकामनाएं दी और कोविड-19 की स्थिति एवं इस महामारी से मुकाबले के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग के मुद्दे पर चर्चा की।मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और उन्हें एवं बांग्लादेश के लोगों को रमजान के पवित्र महीने पर शुभकामनाएं दीं।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को रमजान की शुभकामनाएं दी और कोविड-19 की स्थिति एवं इस महामारी से मुकाबले के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग के मुद्दे पर चर्चा की।

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और उन्हें एवं बांग्लादेश के लोगों को रमजान के पवित्र महीने पर शुभकामनाएं दीं।’’

उन्होंने कहा कि हमने कोविड-19 की स्थिति के साथ साथ इस बारे में भी चर्चा की कि भारत एवं बांग्लादेश इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में किस प्रकार से सहयोग कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बांग्लादेश के साथ हमारे संबंध हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में बने रहेंगे।’’ गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कुछ समय से दुनिया के विभिन्न देशों के शासनाध्यक्षों के साथ इस संकट और इससे निपटने के उपायों पर चर्चा कर रहे हैं।

बाद में जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और एक दूसरे को अपने-अपने देशों में इसके प्रभावों को कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीमोदी सरकारबांग्लादेशशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया