लाइव न्यूज़ :

PPE, N95 मास्क, वेंटिलेटर की खरीद पर केंद्र और राज्यों के बीच तनातनी, जानिए क्या है पूरा मामला

By हरीश गुप्ता | Updated: April 14, 2020 06:45 IST

कुछ राज्यों ने केंद्र के निर्देश पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह जरूरत के समय परीक्षण किट, पीपीई, मास्क और यहां तक कि वेंटिलेटर प्रदान करने में भी असमर्थ है. केंद्र अभी भी खरीद की केंद्रीय प्रणाली बनाने में जुटा है क्योंकि पहले से उसके पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संबंधित चिकित्सा उपकरणों की खरीद पर केंद्र और राज्यों के बीच अब तनातनी चल रही है. कई मुद्दों पर उनकी राहें पहले से ही अलग-अलग होने के बीच अब चिकित्सा उपकरणों की खरीद ने दोनों के बीच तनातनी नए सिरे से बढ़ा दी है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से संबंधित चिकित्सा उपकरणों की खरीद पर केंद्र और राज्यों के बीच अब तनातनी चल रही है. कई मुद्दों पर उनकी राहें पहले से ही अलग-अलग होने के बीच अब चिकित्सा उपकरणों की खरीद ने दोनों के बीच तनातनी नए सिरे से बढ़ा दी है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जब राज्यों को कोरोना वायरस प्रबंधन के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई), एन95 मास्क और वेंटिलेटर जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की खरीद नहीं करने का निर्देश दिया तो उन्होंने विरोध किया. जैसे इतना ही पर्याप्त नहीं था, केंद्र ने राज्यों को यह भी कहा कि मंत्रालय इन उपकरणों समेत अन्य संबंधित सामान की केंद्रीयकृत खरीदारी कर राज्यों को बांटेगा.

केंद्र ने कहा है कि वह राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में कोरोना वायरस के हालात पर नजर रखने के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंध कानून के तहत इस महामारी से निपटने की कवायद कर रहा है. केंद्र ने देशभर में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 15000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं और वह चाहता है कि राज्यों को ये चिकित्सा उपकरण केंद्रीयकृत आधार पर मिले.

केंद्र ने इस सहायता के लिए शर्तें भी जोड़ी हैं. केंद्र सरकार ने देश के और विदेशी विक्रेताओं से इन्हें बड़े पैमाने पर खरीदने का ओदश दिया है. वह इन उपकरणों को आवश्यकता के आधार पर बांटेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का यह निर्णय आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत आवश्यक चिकित्सा उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकार प्राप्त समूह पर भी आधारित है. राज्यों से कोरोना वायरस प्रबंधन के लिए अपनी आवश्यकता की लिस्ट हर पखवाड़े देने को कहा गया है.

जरूरत के समय आपूर्ति करने में है असमर्थ 

कुछ राज्यों ने केंद्र के निर्देश पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह जरूरत के समय परीक्षण किट, पीपीई, मास्क और यहां तक कि वेंटिलेटर प्रदान करने में भी असमर्थ है. केंद्र अभी भी खरीद की केंद्रीय प्रणाली बनाने में जुटा है क्योंकि पहले से उसके पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी. दूसरी बात यह है कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है और संघीय ढांचे में केंद्र को सहायता में कोई शर्त नहीं जोड़नी चाहिए. कुछ राज्यों को लगता है कि केंद्र उसके अधिकारों को हड़पना चाहता है और उसने इस बार एनडीएमए का इस्तेमाल किया है. एक राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया कि उन्होंने उपकरण खरीदने का आदेश दिया था, लेकिन केंद्र ने उन्हें 11वें घंटे में आदेश रद्द करने के लिए मजबूर कर दिया. छत्तीसगढ़ ने भी केंद्र के निर्णय पर सवाल उठाया है.

कुछ राज्य सरकारें खुद खरीद रहीं

कुछ राज्य सरकारें जहां भी ये उपकरण आकस्मिक आधार पर उपलब्ध हैं, वहां से खरीद कर रही हैं. केंद्र ने कहा है कि उसने 49000 वेंटिलेटर, 2.5 करोड़ पीपीई, 10 करोड़ मास्क और अन्य उपकरण खरीदने का आदेश दिया है. निश्चित रूप से ये केवल राज्यों को भेजे जाएंगे. केंद्र ने भारतीय और विदेशी निमार्ताओं को एंटीबॉडी परीक्षण सहित लाखों परीक्षण किट का भी आदेश दिया है. डॉ. हर्षवर्धन की अगुवाई वाले स्वास्थ्य पर मंत्रियों के समूह ने पीपीई, मास्क, वेंटिलेटर, दवा और अन्य आवश्यक उपकरणों की पर्याप्तता और उपलब्धता के बारे में अवगत कराया है.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन