लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पुणे में तैयार किया बगैर जहरीले केमिकल का ये लिक्विड, कोरोना से जंग लड़ने में हो सकता है महत्वपूर्ण साबित

By हरीश गुप्ता | Updated: April 5, 2020 07:25 IST

कोरोना वायरस सबसे ज्यादा संक्रमित व्यक्ति के साथ संपर्क से ही फैल रहा है. इस सॉल्यूशन की लैब टेस्टिंग जारी है और कंपनी को टेस्ट लाइसेंस मिल चुका है. कोलायडल सिल्वर को छोटे पैमाने पर सिंथेसाइज करके 5 लीटर तक की बैच तैयार करने का शुरुआती प्रयोग हो चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देपुणे के एक केंद्र की सरकार समर्थित स्टार्टअप, वेनोवेट बायोसॉल्यूशंस ने जल आधारित एक ऐसा गैर-अल्कोहोलिक कोलायडल सिल्वर सॉल्यूशन तैयार किया है.सरकार ने इस बारे में जानकारी शनिवार को अपने आधिकारिक पोर्टल पर साझा की है.

नई दिल्लीः पुणे के एक केंद्र की सरकार समर्थित स्टार्टअप, वेनोवेट बायोसॉल्यूशंस ने जल आधारित एक ऐसा गैर-अल्कोहोलिक कोलायडल सिल्वर सॉल्यूशन तैयार किया है, जो हाथों और अन्य सतहों को कारगर तरीके से कीटाणुमुक्त कर देता है. सरकार ने इस बारे में जानकारी शनिवार को अपने आधिकारिक पोर्टल पर साझा की है. यह लिक्विड न केवल खतरनाक रसायनों से मुक्त है, बल्कि अज्वलनशील भी है. यह संपर्क के जरिये फैलने वाले कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. 

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस सबसे ज्यादा संक्रमित व्यक्ति के साथ संपर्क से ही फैल रहा है. इस सॉल्यूशन की लैब टेस्टिंग जारी है और कंपनी को टेस्ट लाइसेंस मिल चुका है. कोलायडल सिल्वर को छोटे पैमाने पर सिंथेसाइज करके 5 लीटर तक की बैच तैयार करने का शुरुआती प्रयोग हो चुका है. इस्तेमाल सॉल्यूशन दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा सकेगा. 

200 ली. प्रतिदिन का लक्ष्य वेनोवेट बायोसॉल्यूशंस के संस्थापकों में से एक डॉ. मिलिंद चौधरी ने बताया, ''हमारा प्रारंभिक लक्ष्य प्रतिदिन 200 लीटर कोलायडल सिल्वर सॉल्यूशन उत्पादन का है. हम हैंड सेनिटाइजर और डिसइन्फेक्शन की मांग को पूरा करना चाहते हैं. उम्मीद है कि हमारे सॉल्यूशन से संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगेगा और देश को संक्रमण से मुक्त करने में मदद मिलेगी.'' 

सरकारी फंडिंग इस मौलिक प्रयास को केंद्र के विज्ञान और प्रौद्योगिक विभाग के अलावा बायो टेक्नालॉजी विभाग की भी फंडिंग और सहयोग हासिल था. वायरल निगेटिव स्ट्रेंड आरएनए और वायरल बडिंग पर अंकुश लगाने वाले सिल्वर नेनो पार्टिकल्स से सुसज्ज कोलायडल सिल्वर सॉल्यूशन, अल्कोहल आधारित अन्य डिसइन्फेक्टेंट्स की तुलना में अज्वलनशील है. प्रभावी एंटीवायरल विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा ने इस नई खोज के बारे में आज आधिकारिक बयान जारी किया है. 

कोलायडल सिल्वर सॉल्यूशन के लिए भारतीय पेटेंट का आवेदन किया जा चुका है. उल्लेखनीय है कि एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, हर्पिस सिम्प्लेक्स वायरस, इन्फ्लुएंजा वायरस से लड़ाई में भी सिल्वर नेनो पार्टिकल्स प्रभावी एंटीवायरल साबित हो चुके हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं