लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पीएम मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री से कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की

By भाषा | Updated: April 17, 2020 00:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भूटान के अपने समकक्ष लोटे शेरिंग से टेलीफोन पर बातचीत की और कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की।मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और वहां के प्रधानमंत्री भूटान के प्रयासों का सहरानीय ढंग से नेतृत्व कर रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भूटान के अपने समकक्ष लोटे शेरिंग से टेलीफोन पर बातचीत की और कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और वहां के प्रधानमंत्री भूटान के प्रयासों का सहरानीय ढंग से नेतृत्व कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारत अपने करीबी मित्र और पड़ोसी के साथ इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में खड़ा रहेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, मोदी और प्रधानमंत्री शेरिंग ने कोविड-19 के मद्देनजर उत्पन्न क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और एक दूसरे को इस संक्रमण के प्रभावों को नियंत्रित करने के लिये उठाये गए अपनी सरकार के कदमों की जानकारी दी।

शेरिंग ने कोविड-19 के खिलाफ क्षेत्रीय समन्वय को बढ़ावा देने के प्रयास की अगुवाई के लिये मोदी को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने दक्षेस देशों के नेताओं के बीच 15 मार्च को बनी विशेष व्यवस्था लागू करने की दिशा में हुई प्रगति पर खुशी जाहिर की। भारत-भूटान के विशेष संबंधों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के नेता को महामारी के कारण स्वास्थ्य एवं आर्थिक प्रभावों को कम करने में भारत के हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदीमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया