लाइव न्यूज़ :

प्लाज्मा थेरेपी पर कुछ कहना जल्दबाजी, जिनके शरीर में पहले से एंटीबॉडी मौजूद उन्हें प्लाज्मा थेरेपी से बहुत फायदा नहीं होता: गुलेरिया

By एसके गुप्ता | Updated: October 24, 2020 17:47 IST

प्लाज्मा थेरेपी को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) कह रहा है कि वैज्ञानिक इस थेरेपी को कारगार नहीं मान रहे हैं। ऐसे में एक बहस शुरू हो गई है कि जिस थेरेपी को रामबाण मानकार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सहित सैकड़ों लोग ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकैसे नकारा जा सकता है वह भी तब जब वैक्सीन इजात में अभी पांच से छह माह का समय लगेगा।एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि अभी प्लाज्मा थेरेपी पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी।अगर शरीर में पहले से ही एंटीबॉडीज हों उन्हें बाहर से एंटीबॉडी देने पर ज्यादा फायदा नहीं होता है।

नई दिल्लीः कोरोना से जंग में वैक्सीन का इंतजार अभी बाकी है। स्वदेश निर्मित वैक्सीन के फेज-3 ट्रायल नतीजे अप्रैल तक आएंगे। ऐसे में दूसरे देशों से वैक्सीन खरीद की बातें भी चल रही हैं।

इधर प्लाज्मा थेरेपी को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) कह रहा है कि वैज्ञानिक इस थेरेपी को कारगार नहीं मान रहे हैं। ऐसे में एक बहस शुरू हो गई है कि जिस थेरेपी को रामबाण मानकार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सहित सैकड़ों लोग ठीक हुए हैं। उसे कैसे नकारा जा सकता है वह भी तब जब वैक्सीन इजात में अभी पांच से छह माह का समय लगेगा।

एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि अभी प्लाज्मा थेरेपी पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इसमें और डेटा देखने की जरूरत है। आईसीएमआर अध्ययन में बड़ी संख्या में जिन रोगियों को प्लाज्मा दिया गया था। उनमें पहले से ही एंटीबॉडी थी। अगर शरीर में पहले से ही एंटीबॉडीज हों उन्हें बाहर से एंटीबॉडी देने पर ज्यादा फायदा नहीं होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्लाज्मा थेरेपी कोई जादू की गोली नहीं है। इस थेरेपी का इस्तेमाल तभी कारगार होता है जब जरूरत के मुताबिक इसे दिया जाए। क्योंकि प्लाज्मा थेरेपी से 7 दिन बाद सांस लेने में दिक्कतें या बेचैनी की शिकायतें कम होने की बातें भी कही गई हैं।

कोरोना रोगियों के लिए प्लाज्मा थेरेपी पहले काफी कारगर होने के बाद अब सवालियां निशान पर है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोरोना की रोकथाम और मौतों की रोकथाम में प्लाज्मा थेरेपी का सीमित असर देखने को मिला है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (बीएमजे) में प्रकाशित अध्ययन में अप्रैल और जुलाई के बीच भारत के अस्पतालों में भर्ती कोरोना के हल्के लक्षण वाले 464 वयस्कों को शामिल किया गया था। 

एक महीने बाद सामान्य उपचार वाले 41 मरीजों (18 प्रतिशत मरीजों) की तुलना में प्लाज्मा दिए गए 44 मरीजों (19 प्रतिशत मरीजों) की बीमारी बढ़ गई या किसी अन्य कारण से उनकी मौत हो गई। इस अध्ययन के आधार पर प्लाज्मा थेरेपी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर