लाइव न्यूज़ :

कोरोना का दहशत: झारखंड में बेटों ने अपने पिता का शव लेने से किया इंकार, जांच रिपोर्ट आने तक शीतगृह में रखा गया शव

By एस पी सिन्हा | Updated: April 21, 2020 16:49 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय विवेक सिंह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई. इसके बाद उनकी मौत की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी.

Open in App
ठळक मुद्देइस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. स्वास्थ्य विभाग ने शव की जांच के लिए नमूना लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी विभाग को भेजा है.

रांची: कोरोना ने ऐसा कहर बरपाया है कि इस समय में रिश्ता भी तार-तार होता नजर आ रहा है. ऐसा ही एक मामला झारखंड के जमशेदपुर से सामने आया है, जहां पिता की मौत के बाद उनके बेटों ने अपने पिता का शव ले जाने से साफ इनकार कर दिया. ऐसे में सभी के होश उड़ गये. आखिरकार पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया है. पुलिस के द्वारा उनके बच्चों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. तब तक रिपोर्ट भी आ जायेगा कि वह कोरोना से संक्रमित थे या नहीं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय विवेक सिंह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई. इसके बाद उनकी मौत की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की. पूछताछ में लोगों ने बताया कि विवेक सिंह फ्लैट में अकेले ही रहते थे. वे पिछले कुछ सालों से कैंसर से पीड़ित थे. 

पुलिस ने जब जमशेदपुर के ही सोनारी में रहने वाले विवेक सिंह के बेटों से संपर्क किया, तो उन्होंने अपने पिता का शव ले जाने से इनकार कर दिया. कुछ स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि विवेक की मौत कोरोना से हुई है. इसके बाद कदमा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को इस मामले की सूचना दी. 

इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. स्वास्थ्य विभाग ने शव की जांच के लिए नमूना लेकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी विभाग को भेजा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की विवेक सिंह को कोरोना था या नहीं. फिलहाल यह माथापच्ची जारी है कि उनके बच्चे उनका शव लेंगे या नही? पुलिस के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह तय होगा कि उनके बच्चे क्या करते हैं? फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनझारखंडलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब