लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस से 27 नए मामले, राज्य में कुल 328 लोग संक्रमित, जयपुर में सबसे अधिक

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 7, 2020 18:45 IST

इसके अलावा एक संक्रमित मिले व्यक्ति की पत्नी है एवं चिकित्साकर्मी सहित एक अन्य बीमार महिला भी संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजैसलमेर में पॉजिटिव मिले 7 व्यक्ति बीकानेर में संक्रमित मिल चुके व्यक्ति के संपर्क में आए थे। प्रदेश के बांसवाड़ा में 7, जयपुर में 3 और चूरू में 1 नया मामला  सामने आया है।

जयपुर:राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को जहां 35 मामले सामने आए थे। वहीं आज 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज अब तक सामने आ चुके हैं। जिसके बाद कुल आंकड़ा 328 पहुंच गया है। आज सर्वाधिक 9 जोधपुर में संक्रमित मिले और इनमें से भी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के परिवार से हैं। 

इसके अलावा एक संक्रमित मिले व्यक्ति की पत्नी है एवं चिकित्साकर्मी सहित एक अन्य बीमार महिला भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा जैसलमेर में पॉजिटिव मिले 7 व्यक्ति बीकानेर में संक्रमित मिल चुके व्यक्ति के संपर्क में आए थे। वहीं प्रदेश के बांसवाड़ा में 7, जयपुर में 3 और चूरू में 1 नया मामला  सामने आया है। जयपुर में सोमवार को आदर्श नगर, घाटगेट और शास्त्रीनगर थाना क्षेत्रों  में भी कोरोना के मामले सामने आने पर तीन स्थानों को चिन्हित कर एक किमी के दायरे में कफ्र्यू लगा दिया गया है।

इससे पहले सोमवार को राजस्थान भर मंे कोरोना के 35 नए मामले सामने आए। इसमें जयपुर में 8, झुंझुनू में 5, दौसा में 3, डूंगरपुर में 2, टोंक में 2 जोधपुर 4 (3 ईरान से लौटे) बीकानेर में 1 और कोटा में 10 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। कोटा में सभी एक ही परिवार हैं। जो सुबह की रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले 60 साल के व्यक्ति से संक्रमित हुए। इनकी रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई थी।

राजस्थान के 33 में से 22 जिलों में मंगलवार दोपहर तक कोरोना के केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा जयपुर में 105 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव मिल चुके हैं। जोधपुर 66 (इसमें 36 ईरान से आए), भीलवाड़ा में 27, झुंझुनूं में 23, टोंक में 20, चूरू में 11, प्रतापगढ़ में 2, डूंगरपुर में 5, अजमेर में 5, अलवर में 5, बीकानेर में 11, उदयपुर में 4, भरतपुर में 5, दौसा में 6, बांसवाड़ा में 9, पाली में 2, कोटा में 10, जैसलमेर में 8 , करौली, नागौर, धौलपुर और सीकर में एक-एक संक्रमित मिला है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह