लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 30, कतर से लौटा शख्स मरने से पहले 13 लोगों को कर गया संक्रमित

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2020 15:36 IST

राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढकर कुल 30 हो गई है. जांच में आरएमआरआइ में तीन और आइजीआइएमएस में तीन नये पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है. 

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रमित मरीज की 23 वर्षीया पत्नी और उसकी मां शामिल हैं. बिहार में अब तक तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 1500 से अधिक नमूनों की जांच की गई है.

पटना: बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या लगातार बढती ही जा रही है. राज्य के विभिन्न जिलों से भेजे गये जांच सैंपल में पांच और नये लोगों में संक्रमण पॉजिटिव पाया गया. इस प्रकार राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढकर कुल 30 हो गई है. जांच में आरएमआरआइ में तीन और आइजीआइएमएस में तीन नये पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है. 

जिन छह नये मरीजों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उसमें गया के संक्रमित मरीज की 23 वर्षीया पत्नी और उसकी मां शामिल हैं. गया का वह युवक मुंगेर के नेशनल हॉस्पिटल में आइसीयू का इंचार्ज था. वहां पर मुंगेर के कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज किया गया था. उसके कारण उसकी पत्नी संक्रमित हो गई है. 

फिलहाल, वह गर्भवती भी है. डॉक्टर रागिनी मिश्र ने बताया कि आईजीएमएस में जांच में पॉजिटिव आए 3 मामलों में से दो गोपालगंज और एक सारण जिला का है. बिहार में अब तक तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 1500 से अधिक नमूनों की जांच की गई है. प्रदेश में अभी तक दो लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं. इसके अलावा आइजीएमएस में जिन तीन नये पोजिटिव मरीजों की जानारी सामने आई है, उनमें दो गोपालगंज जिले के और नालंदा जिले का एक व्यक्ति शामिल है.

इस तरह से राज्य में अब तक 30 पॉजिटिव मिले हैं. इससे पहले गया की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिससे जिले में मरीजों की संख्या बढकर 3 हो गई थी. मुंगेर के नेशनल हॉस्पिटल में आइसीयू अटेंडेंट गया के जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसकी गर्भवती पत्नी और 55 वर्षीय मां हैं. गोपालगंज के दो युवक सऊदी अरब से आए थे. वहीं सारण का युवक इंग्लैंड से हाल में ही लौटा था. कोरोना संक्रमण से मुंगेर के जिस युवक की एम्स पटना में मौत हुई थी, अब तक उसके संपर्क में आने से उसकी पत्नी व भतीजे समेत 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. वह कतर से लौटा था.

वहीं, गया के डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि संबंधित पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच कराई जा रही है और उनके घर के आसपास के इलाके को सील करके सेनेटाइज किया जा रहा है. संबंधित महिला और उसका पति मेडिकल थाना के पहाडपुर गांव के निवासी हैं. 

वहीं गुरुद्वारा रोड की एक महिला भी है. वहीं, कोरोना के विश्वव्यापी कहर के बाद बिहार आए साढे तीन हजार लोगों के सैंपल जांच लगातार जारी है. इसी बीच सरकार ने फैसला लिया है कि विदेश से आए लोगों के पहले सैंपल निगेटिव आने पर इनकी दोबारा सैंपल जांच होगी. 

बिहार में कोरोना का जो पहला मामला मिला था वह विदेश से लौटे व्यक्ति का ही था. इसके संपर्क में करीब दर्जन भर से ज्यादा लोग आए जो जांच में पॉजिटिव पाए गए. इस मामले को बडा उदाहरण मानते हुए सरकार ने 15 से 23 मार्च के बीच विदेश से बिहार लौटे करीब साढे तीन हजार लोगों की जांच का फैसला लिया है.

 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है