लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 519 हुई, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 16116

By भाषा | Updated: April 19, 2020 21:54 IST

उत्तर प्रदेश में मौत का आंकड़ा 17, पंजाब में 16, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 15-15, कर्नाटक में 14, पश्चिम बंगाल में 12 और राजस्थान में 11 पर पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वस्थ होने वालों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। शनिवार शाम से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है।संक्रमण के कारण देश में हुई अब तक कुल 519 मौतों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 211 लोगों की मौत हुई।

नयी दिल्ली: देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़ कर 519 हो गई जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 16,116 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 31 मरीजों की मौत हुयी और संक्रमण के 1,324 नये मामले सामने आये हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी कोविड-19 से संक्रमित 13,295 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 2,301 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनमें एक व्यक्ति विदेश चला गया है।

स्वस्थ होने वालों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। शनिवार शाम से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें महाराष्ट्र और गुजरात से 10-10, पंजाब और उत्तर प्रदेश से तीन तीन, पश्चिम बंगाल के दो और दिल्ली, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। संक्रमण के कारण देश में हुई अब तक कुल 519 मौतों में महाराष्ट्र में सर्वाधिक 211 लोगों की मौत हुई। उसके बाद मध्य प्रदेश में 70, गुजरात में 58, दिल्ली में 43 और तेलंगाना में 18 लोगों की जान गई।

उत्तर प्रदेश में मौत का आंकड़ा 17, पंजाब में 16, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 15-15, कर्नाटक में 14, पश्चिम बंगाल में 12 और राजस्थान में 11 पर पहुंच गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान चली गई जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौतें हुई हैं। झारखंड और बिहार में दो-दो मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह अद्यतन हुए आंकड़ों के अनुसार, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण से हुई है। हालांकि राज्य सरकारों के आंकड़ों के आधार पर पीटीआई द्वारा रविवार शाम 6:40 बजे जारी सूची में मृतकों की संख्या 538 बतायी गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के सबसे अधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र में 3,651, उसके बाद दिल्ली में 1,893, गुजरात में 1,604, मध्य प्रदेश में 1,407, तमिलनाडु में 1,372 ,राजस्थान में 1,351 और उत्तर प्रदेश में 1,084 मामले हैं। कोरोना वायरस के तेलंगाना में 844 मामले हैं, आंध्र प्रदेश में 603 और केरल में 400 मामले हो गये हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 384, जम्मू कश्मीर में 341, पश्चिम बंगाल में 310, हरियाणा में 233 और पंजाब में 219 मामले हैं।

बिहार में संक्रमण के 86 और ओडिशा में 61 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में 42 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ में 36 लोग संक्रमित हैं। झारखंड और असम में अब तक 35 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में 23 और लद्दाख में 18 मामले हैं।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 14 मामले सामने आए हैं। मेघालय में 11 मामले , जबकि गोवा और पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है। हालांकि मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक आंकड़ों के राज्यवार ब्यौरे की अभी जांच और पुन: पुष्टि बाकी है। वेबसाइट में यह भी कहा गया है कि नगालैंड के एक संक्रमित व्यक्ति को असम भेजा गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड