लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: बिहार में आज मिले कोरोना के 32 पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या 800 के पार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2020 17:15 IST

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल छह मरीजों की मौत हो चुकी है। बिहार के 38 जिलों में से 37 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

Open in App

बिहार में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में आज कोरोना के 34 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इन मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 801 हो चुकी है। यह जानकारी बिहार प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने दी है।  

इससे पहले आज सुबह को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 767 हो हुए थे। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि बेगूसराय जिले में संक्रमण के नौ, खगड़िया में पांच, दरभंगा में दो, सुपौल एवं बांका में एक-एक मामले हैं।

उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल छह मरीजों की मौत हो चुकी है। बिहार के 38 जिलों में से 37 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 115, पटना में 72, रोहतास में 59, बक्सर में 56, नालंदा में 51, बेगूसराय में 40, सिवान में 33, कैमूर में 32, मधुबनी में 26, भागलपुर में 25, भोजपुर एवं गोपालगंज में 20-20, दरभंगा में 18, खगड़िया में 16, औरंगाबाद में 15, पूर्वी चंपारण में 14, नवादा में 13, पश्चिम चंपारण, कटिहार एवं अरवल में 11-11, सहरसा में10, मधेपुरा, किशनगंज, समस्तीपुर एवं मुजफ्फरपुर में नौ-नौ , सारण, गया एवं शेखपुरा में आठ-आठ, सीतामढी एवं बांका में सात-सात, जहानाबाद एवं सुपौल में पांच-पांच, लखीसराय, अररिया एवं वैशाली में चार-चार, शिवहर एवं पूर्णिया में तीन-तीन मामले सामने आए हैं । अब तक 38,080 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 382 मरीज उपचार के बाद ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों