लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने कोविड-19 के लिए एंटीबॉडी जांच किट विकसित की

By भाषा | Updated: May 11, 2020 05:44 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कि इस जांच किट के जरिए ढाई घंटे की एक पाली में 90 नमूनों की जांच की जा सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य पेशेवर बीमारी के मद्देनजर ज्यादा तेजी से अगले जरूरी कदम उठा सकेंगे। मंत्री ने लगातार किए गए ट्वीट में कहा कि पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने शरीर में कोविड-19 के एंटीबॉडी का पता लगाने वाली पहली स्वदेशी जांच किट सफलतापूर्वक विकसित की है।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने कोविड-19 के लिए पहली स्वदेशी एंटीबॉडी जांच किट सफलतापूर्वक विकसित की है, जोकि कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने में अहम भूमिका अदा करेगी।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने कोविड-19 के लिए पहली स्वदेशी एंटीबॉडी जांच किट सफलतापूर्वक विकसित की है, जोकि कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने में अहम भूमिका अदा करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस जांच किट के जरिए ढाई घंटे की एक पाली में 90 नमूनों की जांच की जा सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य पेशेवर बीमारी के मद्देनजर ज्यादा तेजी से अगले जरूरी कदम उठा सकेंगे। मंत्री ने लगातार किए गए ट्वीट में कहा कि पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने शरीर में कोविड-19 के एंटीबॉडी का पता लगाने वाली पहली स्वदेशी जांच किट सफलतापूर्वक विकसित की है।

उन्होंने कहा, '' यह परीक्षण सार्स सीओवी-2 संक्रमण के संपर्क में आने वाली आबादी के अनुपात की निगरानी में अहम भूमिका निभाएगा।'' हर्षवर्धन ने कहा कि मुंबई में दो स्थानों पर इस किट की अनुमति दी गई थी और इसके परिणाम काफी सटीक हैं।

उन्होंने कहा कि इस किट को एक महीने से भी कम समय में तैयार करने में सफलता मिली है। इस जांच किट की मदद से शरीर में सार्स-सीओवी-2 रोधी एंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगाने में सहायता मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह किफायती और त्वरित नतीजे देने वाली है। साथ ही इसके जरिए अस्पताल और चिकित्सा केंद्रों आदि में बड़ी संख्या में आसानी से नमूनों की जांच करना संभव है।

उन्होंने बताया कि दवा कंपनी जायडस को इसकी तकनीक का हस्तांतरण किया गया है और दवा नियामक ने कंपनी को बड़े पैमाने पर इसके उत्पादन की अनुमति दी है। इस जांच तकनीक के जरिए ऐसे लोगों के खून में एंटीबॉडी का पता लगाया जाता है, जिनमें पहले कोरोना वायरस संक्रमण हो चुका होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया