लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सख्ती, इस शहर में बाजार जाने के लिए अब देने होंगे पैसे

By विनीत कुमार | Updated: March 30, 2021 12:24 IST

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के नासिक शहर में नियम और सख्त कर दिए गए हैं। यहां अब लोगों को बाजार जाने के लिए रुपये देकर टिकट लेने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नासिक में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने सख्त किए नियमनासिक में अब लोगों को एक घंटे के लिए बाजार जाने के लिए पांच रुपये चुकाने होंगेनासिक के कई अहम बाजारों पर नियम होगा लागू, बाजार में जाने के लिए एक ही एंट्री गेट होगी

महाराष्ट्र में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच नासिक में नया नियम शुरू किया जा रहा है। शहर में अब लोगों को किसी भी बाजार में हर बार जाने के लिए 5 रुपये का भुगतान करना होगा। पुलिस और प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए हतोत्साह करने और बाजार में भीड़ को कम करने मकसद से ये नियम लागू किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हर बार 5 रुपये अदा करने पर लोगों को एक टिकट दिया जाएगा। एक टिकट एक घंटे के लिए मान्य होगा। कोई नागरिक  अगर एक घंटे के नियम का उल्लंघन करता पकड़ा जाता है तो उसे 500 रुपये फाइन देना होगा। 

नासिक के इन बाजारों में जाने पर देने होंगे पैसे

नासिक म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन पांच रुपये की फीस वसूलने का काम करेगी। वहीं, शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस मुस्तैद रहेगी। नया नियम नासिक के मुख्य बाजारों में लागू होगा। इसमें नासिक मार्केट कमिटी, अंबाड में पवन नगर मार्केट, सातपुर में अशोक नगर मार्केट और इंदिरानगर में कलानगर मार्केट शामिल हैं।

इन बाजारों में जाने के लिए एक ही रास्ता खुला होगा। यहां एंट्री के समय लोगों को पांच रुपये का टिकट खरीदना होगा। इसके बाद ही वे अंदर जा सकेंगे। वहीं, हॉकर्स, सब्जी बेचने वालों और दुकानदारों को अलग से पास दिया जाएगा। वहीं, बाजार एरिय के अंदर रहने वाले लोगों को आईडी कार्ड चेक करने के बाद ही जाने दिया जाएगा।

बता दें कि महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 31,643 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 27,45,518 हो गई। अब तक राज्य में 54,283 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।मार्च महीने में ही महाराष्ट्र में कोरोना के करीब 6 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?