लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में मोदी सरकार ने गरीबों को डेढ़ करोड़ LPG सिलेंडर दिए निशुल्क

By भाषा | Updated: April 16, 2020 22:00 IST

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई के तहत केंद्र ने कई राहत उपायों की घोषणा की थी। इनमें एक उपाय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत आठ करोड़ लाभार्थियों को अप्रैल से जून के दौरान 14.2 किलोग्राम के तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराना है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों को 1.5 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) मुफ्त दिए हैं। पिछले दो सप्ताह में डेढ़ करोड़ एलपीजी सिलेंडर दिए गए हैं।

नयी दिल्ली: सरकार ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों को 1.5 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) मुफ्त दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बंद के दौरान गरीबों को राहत के उपाय के तहत पिछले दो सप्ताह में डेढ़ करोड़ एलपीजी सिलेंडर दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई के तहत केंद्र ने कई राहत उपायों की घोषणा की थी। इनमें एक उपाय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत आठ करोड़ लाभार्थियों को अप्रैल से जून के दौरान 14.2 किलोग्राम के तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराना है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए पेट्रोलियम विपणन कंपनियां सिलेंडर के खुदरा बिक्री मूल्य के बराबर राशि अग्रिम में लाभार्थियों के खातों में डाल रही हैं। लाभार्थी इस राशि का इस्तेमाल एलपीजी सिलेंडर ले सकेंगे। इस योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में प्रधान ने कहा कि पीएमयूवाई के लाभार्थियों कोअब तक 1.51 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए गए हैं। पेट्रोलियम विपणन कंपनियां प्रतिदिन 50 से 60 लाख सिलेंडर वितरित कर रही हैं। इनमें पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए लगभग 18 लाख मुफ्त सिलेंडर शामिल हैं।

प्रधान करीब 800 एलपीजी सिलेंडर घर-घर पहुंचाने वाले कर्मचारियों के साथ वेबिनार में शामिल हुए। उन्होंने इन डिलिवरी करने वाले कर्मचारियों को संकट के इस समय आगे बढ़ाकर लड़ने वाला सैनिक और कोरोना फाइटर बताया।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया