लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन में चलाई गई विशेष ट्रेन से जब प्रवासी श्रमिक झारखंड पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा

By भाषा | Updated: May 2, 2020 05:41 IST

हजारीबाग के अनवर ने कहा कि यहां पहुंच कर वह बहुत खुश है। उसने कहा, ‘‘मुझे विश्वास था कि केन्द्र और राज्य सरकार हमें अपने गृह प्रदेश भेजेंगी, लेकिन घर की याद आ रही थी। इसके अलावा तेलंगाना में आवास और भोजन की व्यवस्था बहुत ही खराब थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के कारण फंसे झारखंड के 1,250 से अधिक प्रवासी श्रमिक एवं अन्य लोग शुक्रवार रात जब तेलंगाना के लिंगमपल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेन से यहां हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो उनकी प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहा। इन श्रमिकों ने यहां पहुंचने पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार का धन्यवाद किया।

लॉकडाउन के कारण फंसे झारखंड के 1,250 से अधिक प्रवासी श्रमिक एवं अन्य लोग शुक्रवार रात जब तेलंगाना के लिंगमपल्ली स्टेशन से विशेष ट्रेन से यहां हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो उनकी प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहा। इन श्रमिकों ने यहां पहुंचने पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार का धन्यवाद किया।

लातेहार के एक प्रवासी श्रमिक ने कहा कि तेलंगाना में उसे जहां रखा गया था, वहां रहने और खाने की व्यवस्था बहुत खराब थी, जिसके चलते प्रवासी भारी परेशानी में थे। उसने कहा, ‘‘लेकिन अब मैं अपने घर पहुंचकर बहुत खुश हूं।’’

इसी प्रकार हैदराबाद से आए रामगढ़ के एक श्रमिक ने बताया कि वह एक महीने से भी अधिक समय से बिना किसी काम के वहां फंसा हुआ था।

इसी प्रकार हजारीबाग के अनवर ने कहा कि यहां पहुंच कर वह बहुत खुश है। उसने कहा, ‘‘मुझे विश्वास था कि केन्द्र और राज्य सरकार हमें अपने गृह प्रदेश भेजेंगी, लेकिन घर की याद आ रही थी। इसके अलावा तेलंगाना में आवास और भोजन की व्यवस्था बहुत ही खराब थी।’’

प्रवासी श्रमिकों ने ट्रेन में और यहां पहुंचने पर हटिया स्टेशन पर उनके लिए किये गये प्रबन्धों की प्रशंसा की।

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘हम इन मजदूरों के शुक्रगुजार हैं कि वे इतना कष्ट सह कर भी वहां रुके थे और सरकार के इंतजाम का इंतजार कर रहे थे।’’

इससे पूर्व जब विशेष ट्रेन हटिया स्टेशन पहुंची तो प्रवासी श्रमिका का स्वागत रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों ने फूलों और खाने के पैकेट और पानी के साथ किया।

पूरी तरह सैनेटाइज किये गये हटिया रेलवे स्टेशन पर तेलंगाना से तड़के चली विशेष ट्रेन रात्रि लगभग सवा ग्यारह बजे पहुंची।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाभारतीय रेलझारखंडहेमंत सोरेनतेलंगानामोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन