लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: प्रधानमंत्री कोष में व्यक्ति ने दिया 501 रुपये का दान, पीएम मोदी ने कहा- छोटा या बड़ा कुछ नहीं होता

By भाषा | Updated: March 29, 2020 05:54 IST

जब एक व्यक्ति ने अपने द्वारा इस कोष में दिए गए 501 रुपये के योगदान पर ट्वीट करते हुए इसे “महज एक छोटी रकम” बताया तो प्रधानमंत्री ने उससे कहा, “कुछ भी छोटा या बड़ा नहीं होता।”

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस और ऐसी ही “चुनौतीपूर्ण” परिस्थितियों से लड़ने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए कोष में योगदान देने की घोषणा करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार संभवत: पहले व्यक्ति हैं। बॉलीवुड अभिनेता द्वारा इस कोष में 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा किये जाने के बाद मोदी ने ट्वीट किया, “शानदार पहल, अक्षय कुमार। स्वस्थ भारत के लिये आइए दान करते रहें।”

कोरोना वायरस और ऐसी ही “चुनौतीपूर्ण” परिस्थितियों से लड़ने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए कोष में योगदान देने की घोषणा करने वाले अभिनेता अक्षय कुमार संभवत: पहले व्यक्ति हैं। बॉलीवुड अभिनेता द्वारा इस कोष में 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा किये जाने के बाद मोदी ने ट्वीट किया, “शानदार पहल, अक्षय कुमार। स्वस्थ भारत के लिये आइए दान करते रहें।”

जब एक व्यक्ति ने अपने द्वारा इस कोष में दिए गए 501 रुपये के योगदान पर ट्वीट करते हुए इसे “महज एक छोटी रकम” बताया तो प्रधानमंत्री ने उससे कहा, “कुछ भी छोटा या बड़ा नहीं होता।”

मोदी ने कहा, “हर एक योगदान महत्व रखता है। यह कोविड-19 को हराने के हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाता है।” प्रधानमंत्री ने एक छात्र द्वारा दिए गए 1000 रुपये के योगदान के लिये उसे शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि देश का भविष्य राष्ट्र के भविष्य को सुनिश्चित कर रहा है।

क्रिकेटर सुरेश रैना ने जब प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष के लिये 31 लाख रुपये और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिये 21 लाख रुपये के योगदान का ऐलान किया तो मोदी ने ट्वीट किया, “यह शानदार अर्धशतक है, रैना।”

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, “यह ऐसा वक्त है जब जिंदगी में जो मायने रखता है वह है हमारे लोगों की जिंदगी। और हमें इसके लिये जो कुछ भी जरूरी हो करने की जरूरत है। मैं नरेंद्र मोदीजी के पीएम-केयर्स फंड में अपनी बचत से 25 करोड़ रुपये देने की शपथ लेता हूं।”

मोदी ने शनिवार को यह कोष बनाने की घोषणा की थी जहां लोग कोरोना वायरस और ऐसी ही दूसरी परिस्थितियों के खिलाफ लड़ने में सरकार की मदद के लिये योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोगों ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में दान देने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नागरिक एवं आपात्त स्थिति सहायता कोष का गठन किया गया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यह स्वस्थ भारत बनाने में काफी अहम होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचारअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया