लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित की मौत, राज्य में कुल 155 मामले

By स्वाति सिंह | Updated: April 4, 2020 12:54 IST

मध्य प्रदेश में अब तक कुल 155 लोग इस महामारी से संक्रमित पाये गये हैं। इनमें से सबसे अधिक इंदौर में 112 मामले आये हैं, जबकि मुरैना में 12, भोपाल में नौ, जबलपुर में आठ, उज्जैन में सात, ग्वालियर एवं शिवपुरी में दो-दो तथा खरगोन एवं छिंदवाड़ा में एक-एक मामला आए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित एक वर्षीय की शनिवार को मौत हो गयी।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित 36 वर्षीय एक सरकारी कर्मचारी की शनिवार सुबह मौत हो गयी। मृतक व्यक्ति के पिता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत का यह पहला मामला है।

अपर कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि मृतक व्यक्ति सरकारी कर्मचारी था और इन्दौर में पदस्थ था। यह व्यक्ति इन्दौर से अपने घर छिंदवाड़ा आया था। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से पांच लोगों की मौत इन्दौर, दो की मौत उज्जैन और एक-एक मरीज की मौत खरगोन और छिंदवाड़ा में हुई। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2011 बैच के अधिकारी हैं और स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के बाहर भी यात्राएं की हैं और जब उनमें कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखाई देने लगे, तब कोविड-19 जांच के लिए उनके नमूने लेकर भेजे गये। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग