लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना केस 28 हजार के पार, भोपाल में संक्रमितों की संख्या 5503, मरने वाले की संख्या 820

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 27, 2020 20:41 IST

प्रदेश में कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 820 हो गई. प्रदेश में आज  659 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए इन में टीकमगढ़ के भाजपा विधायक राकेश गिरी भी शामिल है.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव संख्या 7978 है.इंदौर के बाद प्रदेश में दूसरे नंबर पर भोपाल में  सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज है. भोपाल में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1816 है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 189 नए प्रकरण सामने आए.

भोपालः मध्य प्रदेश में आज  कोरोना के 789  नए मरीजों के मिलने के साथ ही, कोरोना संक्रमितों की संख्या 28589 हो गई. मध्य प्रदेश में कोरोना से आज 9 लोगों की मृत्यु हो गई.

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 820 हो गई. प्रदेश में आज  659 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो गए इन में टीकमगढ़ के भाजपा विधायक राकेश गिरी भी शामिल है.

इनको मिलाकर मध्यपदेश में अब तक 19791  लोग कोरोना से ठीक हो चुके है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव संख्या 7978 है. प्रदेश में सबसे अधिक 1892 एक्टिव मरीज इंदौर में है.

इंदौर के बाद प्रदेश में दूसरे नंबर पर भोपाल में  सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज

इंदौर के बाद प्रदेश में दूसरे नंबर पर भोपाल में  सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज है. भोपाल में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1816 है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 189 नए प्रकरण सामने आए.

इसके साथ ही राजधानी में कोरोना पाजिटिव की संंख्या बढ़कर 5503 हो गई. राजधानी में आज कोरोना से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई. राजधानी भोपाल में अब तक कोरोना से 159 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. राजधानी में आज कोरोना से मुक्त होकर 47 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए. इनमें टीकमगढ़ के विधायक  राकेश गिरी भी शामिल है.

राजधानी में अब तक  3529 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार   इंदौर में आज कोरोना के 127 नए प्रकरण सामने आए. इसके साथ ही इंदौर  में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संंख्या  बढ़कर  6958 हो गई.

इंदौर  में आज कोरोना से  कोई  मृत्यु नहीं हुई. इंदौर  में अब तक कोरोना से 304  लोगों की मौत हो चुकी है. इंदौर में आज 39 लोग कोरोना से ठीक होकर घरों के लिए रवाना  हो गए. इस तरह इंदौर तक 4699 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. 

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानभोपालउज्जैनकोविड-19 इंडियाजबलपुरग्वालियरइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी