लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन: भारत वापसी की इच्छा रखने वालों से सरकार कर रही है संपर्क, यहां जाकर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

By भाषा | Updated: April 30, 2020 12:11 IST

कोरोना लॉकडाउन की वजह से भारत के कई लोगों में विदेशों में फंसे हुए हैं। अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भारतीय दूतावास ईमेल के जरिए उनसे संपर्क कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में फंसे भारतीय लोगों की कुल संख्या को लेकर भी कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। सरकार ने 10 अप्रैल को कहा था कि कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के बाद विदेशों में फंसे भारतीय लोगों को लाने संबंधी विचार पर निर्णय लिया जाएगा।

वाशिंगटन: भारतीय दूतावास ने उन भारतीय नागरिकों से संपर्क करना शुरू किया है जो कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू बंद के बाद घर वापस लौटने की इच्छा रखते हैं। भारत सरकार ने विदेशों में फंसे नागरिकों को स्थिति के आकलन के बाद घर लाने संबंधी विचार पर निर्णय करने के संकेत दिए थे जिसके बाद दूतावास ने यह कदम उठाया है। सरकार ने 10 अप्रैल को कहा था कि कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के बाद विदेशों में फंसे भारतीय लोगों को लाने संबंधी विचार पर निर्णय लिया जाएगा।

विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव दम्मू रवि ने कहा, ‘‘ विदेश में रह रहे भारतीय लोगों के बारे में कुछ सवाल आए हैं। ऐसी स्थिति है जहां हम कोई निश्चित जवाब नहीं दे सकते हैं क्योंकि वहां अब भी बंद है। हमें स्थिति की समीक्षा करनी होगी…यह सरकार का फैसला होगा कि हम अन्य देशों से भारतीय लोगों की वापसी का प्रबंध कैसे करेंगे?’’

इसके लिए पहले चरण की शुरुआत संभवत: खाड़ी देश, ब्रिटेन और यूरोप के अन्य हिस्सों से होगी। इसके बाद अमेरिका के बारे में विचार किया जाएगा। भारतीय दूतावास ने बुधवार को भारतीय सामुदायिक संगठनों और हाल में संपर्क किए गए लोगों को ईमले भेजना शुरू किया। वैसे लोग जो घर वापस जाना चाहते हैं, वे https://indianembassyusa.gov.in/Information_sheet1 पर पंजीकरण करा सकते हैं।

हालांकि अभी यात्रा के संबंध में कोई तारीख नहीं तय की गई है। अमेरिका में फंसे भारतीय लोगों की कुल संख्या को लेकर भी कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें कई छात्र हैं। यहां विश्वविद्यालय पूरे सत्र के लिए बंद है। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं जो थोड़े समय के लिए यहां आए थे और जिनके पास धन समाप्त हो चुका है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन