लाइव न्यूज़ :

भारत में फंसे विदेशी नागरिक, सरकार ने वीजा और ई-वीजा 30 अप्रैल तक नि:शुल्क बढ़ाने का फैसला किया

By भाषा | Updated: April 13, 2020 18:03 IST

इसका यह भी संकेत है कि 25 मार्च से रद्द अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 30 अप्रैल से पहले शुरू नहीं हो सकेंगी। यात्रा प्रतिबंधों के कारण हजारों विदेशी नागरिक देश में फंसे हुए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।दूतावासों की सेवाओं की 30 अप्रैल तक मंजूरी दी थी जो कोविड-19 के कारण यात्रा प्रतिबंध लगे होने से वर्तमान में भारत में ठहरे हुए हैं।

नई दिल्लीः सरकार ने कोविड-19 के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों का नियमित वीजा और ई-वीजा 30 अप्रैल तक नि:शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है।

गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘ऐसे विदेशी नागरिक जो दुनिया के कई हिस्सों में कोविड-19 फैलने के कारण भारत में फंसे हुए हैं और भारतीय अधिकारियों द्वारा यात्रा प्रतिबंध के कारण फंसे हुए हैं और जिनके नियमित वीजा, ई-वीजा या ठहरने की शर्तें एक फरवरी (मध्यरात्रि) से लेकर 30 अप्रैल (मध्यरात्रि) के बीच खत्म हो रही हैं, उन्हें नि:शुल्क 30 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विदेशी नागरिक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।’’

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जिसके बाद से विदेशी नागरिक यहां फंसे हुए हैं। किसी तरह का भ्रम दूर करने के लिए गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों को वाणिज्य दूतावासों की सेवाओं की 30 अप्रैल तक मंजूरी दी थी जो कोविड-19 के कारण यात्रा प्रतिबंध लगे होने से वर्तमान में भारत में ठहरे हुए हैं।

इससे पहले सरकार ने देश में रह रहे और कोरोना वायरस के कारण देश से बाहर नहीं निकल पाने वाले विदेशी नागरिकों का 15 अप्रैल तक नियमित वीजा और ई-वीजा बढ़ा दिया था। लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने की संभावना को देखते हुए वीजा से छूट की अविध विस्तारित करने का निर्णय किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीजयशंकरगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे