लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: कोर्ट ने कहा- सड़क के रास्ते आप असम जा सकते हैं, इस दुख की घड़ी में सभी आपके साथ हैं...

By भाषा | Updated: April 8, 2020 16:07 IST

बॉबे हाईकोर्ट ने कहा कि देश भर में लॉकडाउन है। कोर्ट ने कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं आपके साथ हूं। आप सड़क मार्ग से पुणे से असम जा सकते है। 5 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने के कारण पिता का निधन हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने व्यक्ति को पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए असम जाने की अनुमति दी।किसी भी मामले में लोगों को हवाई यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

मुंबईः बम्बई उच्च न्यायालय ने पुणे निवासी एक व्यक्ति को राष्ट्रव्यापी ‘लॉकडाउन’ के बीच अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से असम जाने की अनुमति दी है।

न्यायमूर्ति ए. के. मेनन ने बिन्नी ढोलानी नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की, जिसमें उन्होंने अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के पुणे शहर से असम के लंका शहर जाने की अनुमति मांगी थी। उसके पिता का पांच अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

अपनी याचिका में, ढोलानी ने कहा कि वह मालवाहक विमान या उपलब्ध किसी भी उड़ान से यात्रा करने के लिए तैयार है, या फिर किसी अन्य तरीके से, जिससे उन्हें यात्रा करने की अनुमति दी जाती है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने अदालत को बताया कि यह सिर्फ इस याचिकाकर्ता का मामला नहीं है। लेकिन किसी भी मामले में लोगों को हवाई यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

हालांकि, सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार याचिकाकर्ता को सड़क मार्ग से यात्रा करने की अनुमति देगी। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता की सड़क यात्रा की व्यवस्था के लिए पुणे कलेक्ट्रेट को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और उचित कदम उठाए जाएंगे। न्यायमूर्ति मेनन ने सिंह के बयान को स्वीकार किया और याचिकाकर्ता को सड़क मार्ग से यात्रा करने की अनुमति देने के लिए संबद्ध अधिकारियों के पास आवेदन देने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसमुंबईमहाराष्ट्र में कोरोनाहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी